फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Former BSP minister Rakesh Dhar Tripathi in connection with Congress

कांग्रेस के संपर्क में बसपा के पूर्व मंत्री राकेश धर त्रिपाठी

Fri, 05 Apr 2019 01:22 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 05 Apr 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
Former BSP minister Rakesh Dhar Tripathi in connection with Congress
न्यायालय में समर्पण करने पहुंचे राकेशधर त्रिपाठी।
इलाहाबाद संसदीय सीट पर कांग्रेस पत्ता खोलने वाली है। बदलते राजनीतिक समीकरण के बीच बसपा सरकार में मंत्री रहे राकेश धर त्रिपाठी कांग्रेस के संपर्क में आ गए हैं। उनको कांग्रेस में शामिल कराया जा सकता है। अभिनेत्री श्वेता तिवारी को भी पार्टी में लाने की कवायद तेज हो गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार किसी कद्दावर ब्राह्मण चेहरे को इस सीट से प्रत्याशी बनाने की तैयारी है। शुक्रवार की रात तक इलाहाबाद के उम्मीदवार का एलान होने के संकेत हैं।
विज्ञापन


भाजपा के मुकाबले कांग्रेस दमखम वाले चेहरे को इलाहाबाद संसदीय सीट से उम्मीदवार बनाने की रणनीति बना रही है। इस पर अगले 48 घंटे केभीतर फैसला होने की बात कही जा रही है। बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के तहत बसपा के पूर्व मंत्री राकेश धर त्रिपाठी के कांग्रेस में आने की चर्चा है। जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने बताया कि फिलहाल सपा-बसपा गठबंधन की रणनीति को भांपते हुए फैसला लिया जाएगा। ऐसे में इलाहाबाद से ब्राह्मण उम्मीदवार उतारने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने पूर्व मंत्री राकेश धर के कांग्रेस के संपर्क में होने की पुष्टि की। साथ ही बताया कि पार्टी ने पूर्व राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी का भी नाम सुझाया है। इनके अलावा भी भाजपा को चुनौती देने वाले ब्राह्मण नामों पर विचार किया जा रहा है। इनके अलावा कायस्थ चेहरे पर भी विचार किया जा रहा है। फतेहपुर से तीन बार चुनाव लड़ चुके पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री केपौत्र विभागर शास्त्री भी टिकट की दौड़ में शामिल हैं। प्रदेश प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय ने बताया कि ब्राह्मण उम्मीदवार की तलाश के बीच अभिनेत्री श्वेता तिवारी को भी पार्टी में शामिल कराया जा सकता है। शहर कांग्रेस कमेटी की भी बैठक में नए समीकरणों पर विचार किया गया। भाजपा को टक्कर देने के लिए ब्राह्मण चेहरा उतारने के लिए नेताओं ने जोर दिया। कार्यवाहक अध्यक्ष नफीस अनवर ने बताया कि शुक्रवार की शाम तक तस्वीर साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed