फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Former BJP leader nominated for threatening rape victim, incident happened in court while returning from appea

प्रयागराज : दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने में पूर्व भाजपा नेता नामजद, पेशी से लौटते वक्त कचहरी में हुई थी घटना

Sun, 18 Jun 2023 11:59 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 18 Jun 2023 11:59 AM IST
सार

पीड़िता ने 2020 में सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपियों में पूर्व भाजपा नेता श्याम प्रकाश द्विवेदी व बेली अस्पताल में तैनात डॉक्टर अनिल द्विवेदी शामिल है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया जो वर्तमान में जमानत पर हैं। मुकदमे में चार्जशीट लग चुकी है और मामला कोर्ट में है।

विज्ञापन
Former BJP leader nominated for threatening rape victim, incident happened in court while returning from appea
rape demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पेशी से लौटते वक्त कचहरी परिसर में दुष्कर्म पीड़िता को धमकी देने के मामले में आखिरकार रिपोर्ट दर्ज हुई। कर्नलगंज निवासी पीड़िता की तहरीर पर पूर्व भाजपा नेता व दुष्कर्म के आराेपी श्यामप्रकाश द्विवेदी व उसके अज्ञात साथियों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि तीन जून को हुई इस घटना की लिखित शिकायत उसने की थी। दो दिन बाद कर्नलगंज थाने में तहरीर भी दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को उसने डीसीपी नगर दीपक भूकर से मिलकर शिकायत की। बताया कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। प्रकरण की जानकारी के बाद उन्होंने कार्रवाई के लिए निर्देशित किया और तब जाकर कर्नलगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन


पीड़िता ने 2020 में सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपियों में पूर्व भाजपा नेता श्याम प्रकाश द्विवेदी व बेली अस्पताल में तैनात डॉक्टर अनिल द्विवेदी शामिल है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया जो वर्तमान में जमानत पर हैं। मुकदमे में चार्जशीट लग चुकी है और मामला कोर्ट में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि मुकदमे में आरोप तय होना था जिसके लिए तीन जून को वह कचहरी गई थी। आरोप है कि वहां कोर्ट परिसर में अभियुक्त श्यामप्रकाश के साथ कई अन्य लोग थे। उन लोगों ने उसे व उसकी मां को धमकी दी। मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। यही नहीं वापस जाते समय पीछा भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed