प्रयागराज के कौंधियारा में भाजपा समर्थित प्रत्याशी का पर्चा खारिज
- प्रतापगढ़ में कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के बेटे-भतीजे समेत पांच ब्लाक प्रमुखों का निर्विरोध निर्वाचन तय, कौशाम्बी की आठ सीटों पर 21 प्रत्याशी मैदान में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उनकी बड़ी बहू अन्नू मिश्रा निवर्तमान में यहां की ब्लाक प्रमुख हैं। इसी तरह कोरांव में भाजपा और सपा समर्थित प्रत्याशियों के अलावा बसपा के पूर्व विधायक राजबलि जैसल की पत्नी ने भी नामांकन किया है। ऐसे में यहां त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है। बहादुरपुर ब्लाक में भाजपा ने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की थी, लेकिन निवर्तमान ब्लाक प्रमुख अरुणेंद्र यादव के नामांकन में जिलाध्यक्ष समेत अन्य नेता शामिल हुए। सपा नेताओं ने बृहस्पतिवार को डीएम को ज्ञापन सौंपकर श्रृंग्वेरपुर के भाजपा प्रत्याशी को मतदान के दिन घर में ही कैद किए जाने तथा मतदान स्थल बदले जाने की मांग की। नेताओं का कहना था कि भाजपा प्रत्याशी दबंग प्रवृत्ति के हैं और अभी से क्षेत्र पंचायत सदस्यों पर दबाव बनाया जा रहा है।
इसी तरह प्रतापगढ़ में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह के बेटे और भतीजे समेत पांच ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित हुए। मोती सिंह के बेटे राजीव प्रताप सिंह और भतीजे राकेश कुमार सिंह समेत पांच ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। बृहस्पतिवार को मंगरौरा ब्लॉक से मंत्री के बेटे और पट्टी ब्लॉक से भतीजे के खिलाफ किसी ने नामांकन नहीं किया। इसके अलावा मंत्री मोती सिंह के ही करीबी सुशील सिंह बेलखरनाथधाम से निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुए हैं। इन तीनों को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया था।
इसके अलावा कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रमोद तिवारी के क्षेत्र में रामपुर संग्रामगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी नीतू सरोज निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। राजा भैया के प्रभाव वाले बिहार ब्लॉक जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की प्रत्याशी सुनीता सुशीला सरोज निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। अब 12 ब्लॉकों प्रमुखों की सीटों के लिए कुल 32 प्रत्याशी मैदान में हैं। सबसे ज्यादा मानधाता में सात और शिवगढ़ ब्लॉक में चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। उधर, कौशाम्बी में आठ ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए 21 प्रत्याशी मैदान में हैं।
कौशाम्बी ब्लॉक से सपा की शीतला देवी, भाजपा की मालती देवी के अलावा निर्दल प्रत्याशी संध्या द्विवेदी एवं सोनिया देवी समेत चार ने नामांकन किया। सरसवां से सपा की सुनीता देवी के अलावा निर्दल प्रत्याशी अमर सिंह, आरती देवी, विनोद कुमार साहू समेत चार ने नामांकन पत्र दाखिल किए। मूरतगंज से भाजपा समर्थित शिवमूरत उर्फ भैयन व सपा से राम प्रसाद ने, मंझनपुर से भाजपा की सरला देवी और सपा की मनीषा देवी तथा नेवादा ब्लॉक से निर्दल प्रत्याशी भैयालाल और उनकी पत्नी केलपति एवं रमेश ने पर्चे भरे।