फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   For the plight of the city mayor, city commissioner responsible

शहर की बदहाली के लिए महापौर, नगर आयुक्त जिम्मेदार

Tue, 27 Sep 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 27 Sep 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
For the plight of the city mayor, city commissioner responsible
रामोजी फिल्म सिटी हैदराबाद - फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इलाहाबाद विकास मंच ने शहर की बदहाली के लिए महापौर और नगर आयुक्त को जिम्मेदार ठहराया है। मंच की सोमवार को सिविल लाइंस में हुई बैठक में इलाहाबाद के स्मार्ट सिटी में शामिल न होने की निंदा की गई। पूर्व पार्षद बद्री चौरसिया ने कहा कि अफसर और जनप्रतिनिधियों की गुटबाजी के कारण शहर में विकास कार्य ठप है। डेंगू, चिकनगुनिया फैल रहा है लेकिन फॉगिंग नहीं हो रही है। दशहरा सिर पर है और पूरे शहर में सड़कें खस्ताहाल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मंच नगर निगम की पोल खोलने के लिए नुक्कड़ सभाएं करेगा। उन्होंने शहर में शराब बंदी की भी मांग की। कहा कि मंच इसके लिए आंदोलन शुरू करेगा। महासचिव हरीश त्रिपाठी ने महापौर पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। कहा करोड़ों रुपये खर्च कर कैटिल कॉलोनी बनी लेकिन मवेशी वहां नहीं भेजे गए और वह शहर की सड़कों पर टहल रहे हैं। कहा कि गुटबाजी की वजह से शहर को नुकसान उठाना पड़ रहा है। मंच जल्द इन सबको बेनकाब करेगा। बैठक में प्रेमचंद्र चौरसिया, नाथूराम बौद्ध, राजू जायसवाल, एहतेशाम सूफी, हरीश त्रिपाठी, राकेश चौरसिया, अमित अग्रवाल, जीपी वर्मा, रमेश केसरवानी, जावेद अहमद, जामी सिद्दीकी, डॉ.अरशद प्रागी, डॉ.अहमद अब्बास, शिवशंकर निषाद आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed