{"_id":"66a61089df98c71d0b0fd02d","slug":"for-the-first-time-the-trial-took-place-at-the-speed-of-100-between-new-ddu-and-shujatpur-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway : न्यू डीडीयू और शुजातपुर के बीच पहली बार सौ की स्पीड में हुआ ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway : न्यू डीडीयू और शुजातपुर के बीच पहली बार सौ की स्पीड में हुआ ट्रायल
Sun, 28 Jul 2024 03:04 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 28 Jul 2024 03:04 PM IST
सार
जल्द इस रेलखंड पर मालगाड़ी अधिकतम सौ की रफ्तार से संचालित होगी। उधर ट्रायल सफल होने पर प्रबंधक निदेशक ने ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के अफसरों एवं कर्मचारियों को बधाई भी दी। ट्रायल की खास बात यह रही कि यमुना पर बनाए गए पुल पर भी रेल कार अधिकतम सौ की रफ्तार से दौड़ी।
विज्ञापन
स्पीड ट्रायल के मौके पर जुटे रेल कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
फ्रेट कॉरिडोर के न्यू दीन दयाल उपाध्याय (न्यूू डीडीयू) से कौशाम्बी के शुजातपुर तक अधिकतम सौ की स्पीड से मालगाड़ी चल सकेगी। शनिवार को फ्रेट कॉरिडोर के प्रबंध निदेशक रविंद्र कुमार जैन की मौजूदगी में इस रेलखंड में एक रेलकार का ट्रायल भी हुआ। रेल कार इस रेलखंड पर अधिकतम सौ की स्पीड से चली। इस सफल ट्रायल के बाद फ्रेट कॉरिडोर के न्यू डीडीयू से शुजातपुर रेलखंड पर मालगाड़ी की अधिकतम स्पीड सौ किए जाने का रास्ता भी साफ हो गया है।
विज्ञापन
जल्द इस रेलखंड पर मालगाड़ी अधिकतम सौ की रफ्तार से संचालित होगी। उधर ट्रायल सफल होने पर प्रबंधक निदेशक ने ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के अफसरों एवं कर्मचारियों को बधाई भी दी। ट्रायल की खास बात यह रही कि यमुना पर बनाए गए पुल पर भी रेल कार अधिकतम सौ की रफ्तार से दौड़ी। न्यू डीडीयू-न्यू शुजातपुर के बीच 210 किमी लंबे रेल ट्रैक पर अभी 75 किमी प्रति घंटे की गति से मालगाड़ी की आवाजाही हो रही थी।
विज्ञापन
इस सेक्शन में गति को और बढ़ाने के लिए शनिवार को 100 किमी प्रति घंटे की गति से सफल ट्रायल किया गया। सुबह नौ बजे रेल कार न्यू डीडीयू से रवाना हुई और 82.53 किमी प्रति घंटे की औसत गति से 4.05 घंटे में 337 किमी की दूरी तय करते हुए 1:05 बजे न्यू कानपुर स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
डीएफसीसीआईएल की ओर से नवनिर्मित यमुना पुल का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण रेल कार 100 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से इस पुल से गुजरी। इसके बाद न्यू कानपुर में रनिंग रूम लॉबी का शिलान्यास भी किया गया। महाकुंभ मेले के पूर्व रेलवे की तैयारी है कि एनसीआर रूट पर चलने वाली 80 फीसदी से अधिक मालगाड़ियां फ्रेट कॉरीडोर पर ही चलाई जाएं।
महाकुंभ के स्नान पर्व के आसपास सौ फीसदी मालगाड़ी फ्रेट कॉरीडोर से ही चलाए जाने की योजना है। निरीक्षण के दौरान निदेशक परियोजना पंकज सक्सेना, कार्यकारी निदेशक जी डी भगवानी, अनुराग यादव, ए एस तोमर, ए बी सरन ,आशीष मिश्रा, शशिकांत द्विवेदी ,मन्नू प्रकाश दुबे आदि अफसर मौजूद रहे।