{"_id":"6632db6e265ba3a45e077704","slug":"for-not-naming-the-land-son-and-daughter-in-law-locked-their-parents-in-a-room-and-beat-them-allahabad-news-c-358-1-pr11004-111165-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: जमीन नाम न करने पर बेटे-बहू ने माता-पिता को कमरे में बंद करके पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: जमीन नाम न करने पर बेटे-बहू ने माता-पिता को कमरे में बंद करके पीटा
विज्ञापन
माता-पिता अपने बच्चों की खुशहाली के लिए जीवन में सामने आने वाली सारी कठिनाईयों को अपने सिर पर उठा लेते हैं। बच्चों के ऊपर एक भी आंच नहीं आने देते। लेकिन, शिकुवटी थाना क्षेत्र में एक बेटे-बहू ने जमीन अपने नाम कराने के लिए माता-पिता को कमरे में बंद कर जमकर पीटा। इतना ही नहीं कई दिनों तक उन्हें खाना भी नहीं दिया गया। पिता की तहरीर पर बेट- बहू और एक रिश्तेदार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
रसूलाबाद घाट निवासी नफीस का आरोप है कि उनका बेटा तौफीक, बहू हासिमा और बेटे के साले इरफान आए दिन उनके और पत्नी रहनुमा बेगम के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करते रहते हैं। अक्सर दोनों को एक कमरे में बंद कर कई दिनाें तक उन्हें खाना भी नहीं देते हैं। इसी तरह सोमवार रात तीनों मिलकर उन्हें और उनकी पत्नी को एक कमरे में बंद कर गाली-गलौज करने लगे।
बेटे ने जमीन खुद के नाम लिखने के लिए कहा। ऐसा न करने पर वह ईंट-पत्थर और लात घूसों से माता-पिता की पिटाई करने लगा। इससे उनका हाथ और उनकी पत्नी का पैर टूट गया। किसी तरह वह वहां से जान बचाकर बाहर निकले और 112 नंबर पर फोन पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस के आने पर पत्नी समेत दोनों की जान बच पाई। पिता ने बेटे से जानमाल के खतरे की आशंका जताई है। शिवकुटी एसओ संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद