फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Folk culture is celebrated around the fire, Lohri builds a bridge of brotherhood

Prayagraj News: अग्नि के चारों ओर सजी लोक संस्कृति, लोहड़ी ने बांधा भाईचारे का सेतु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Folk culture is celebrated around the fire, Lohri builds a bridge of brotherhood
वसंत ऋतु के स्वागत और नई फसलों की खुशियों का प्रतीक लोहड़ी मंगलवार की शाम थानापुर गांव के सामने सामाजिक सौहार्द के साथ मनाया गया। अग्नि के चारों ओर जुटे लोगों ने तिल, गुड़, मूंगफली व चावल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की, लोकगीतों व नृत्यों के माध्यम से पर्व की रौनक बढ़ाई।
विज्ञापन

लोहड़ी के दौरान महिलाओं और पुरुषों ने पारंपरिक लोकगीत गाए। ढलती शाम के साथ ही अग्नि के चारों ओर लोगों की भीड़ रही। आयोजक पंजाब के रहने वाले इफको अधिकारी संजय अग्रवाल ने बताया कि लोहड़ी नई फसल के आगमन पर ईश्वर के प्रति आभार व्यक्त करने और परिवार में खुशहाली की कामना का पर्व है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर नवविवाहित दंपतियों और शिशुओं को उपहार दिए जाते हैं।
विज्ञापन

बड़वर हरियाणा निवासी इफको अधिकारी राजेश सिंह के पिता गजे सिंह ने कहा कि लोहड़ी केवल पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपराओं और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का माध्यम है। उत्सव में महिलाओं ने रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधान पहने।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में लोगों ने एक-दूसरे को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं। यहां इफको के जनसंपर्क अधिकारी स्वयं प्रकाश, प्रशांत गुप्ता, कृपाशंकर शुक्ला, शैलेश शेरकर, आशीष कुमार, आशीष गौतम, विनोद प्रभाकर, किरण बड़वर, रश्मि अग्रवाल, श्रीलता, सरस्वती गुप्ता, शशि लता, निगुण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed