फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Flying Squad Magistrate returned Pradhan's money, he was accused of taking it during checking

प्रयागराज :  उड़नदस्ता मजिस्ट्रेट ने लौटाए प्रधान के रुपये, चेकिंग के दौरान लेने का लगा था आरोप

Wed, 03 Apr 2024 10:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 03 Apr 2024 10:17 PM IST
सार

सरायममरेज थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव केे रहने वाले अनिल शुक्ला मौजूदा ग्राम प्रधान हैं। उनका आरोप था कि उनके भाई की मुंबई में मौत हो गई थी। मंगलवार सुबह जंघई स्टेशन पर मुंबई से लौटे और मारूति कार से घर जा रहे थे।

विज्ञापन
Flying Squad Magistrate returned Pradhan's money, he was accused of taking it during checking
पैसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उड़नदस्ता मजिस्ट्रेट पर एक प्रधान द्वारा रिश्वत लिए जाने का आरोप लगाए जाने के मामले में घंटों चली पंचायत के बाद समझौता हो गया। प्रधान के लिए गए पैसे भी वापस कर दिए गए। इसके बाद अधिकारी ने राहत की सांस ली। फिलहाल इस मामले को लेकर बुधवार को दूसरे दिन भी इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

विज्ञापन


सरायममरेज थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव केे रहने वाले अनिल शुक्ला मौजूदा ग्राम प्रधान हैं। उनका आरोप था कि उनके भाई की मुंबई में मौत हो गई थी। मंगलवार सुबह जंघई स्टेशन पर मुंबई से लौटे और मारूति कार से घर जा रहे थे। वे जैसे ही चौका मोढ़ पर पहुचे सुबह करीब 6.30 बजे वहां मजिस्ट्रेट उड़नदस्ता लिखी एक सुमो गाड़ी के साथ खडे लोगों ने उनकी कार रोकी। कार में तलाशी के बाद बैग में रखे 2 लाख रूपये मिले थे।
विज्ञापन


इस मामले में भुक्तभोगी प्रधान ने संबंधित उड़नदस्ता मजिस्ट्रेट पर 50 हजार रूपये रिश्वत लेकर छोड़ने का आरोप लगाते हुए दर्जनों साथी प्रधानों के साथ सरायममरेज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई तो खलबली मच गई। फिर कुछ मानिंद लोगों की मध्यस्थता में समझौते के लिए मान-मनौवल का क्रम रात भर चला। बताया कि कई घंटें चले इस समझौते के दौरान प्रधान के रूपये वापस लौटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। समझौता के बाद संबंधित उड़नदस्ता मजिस्ट्रेट सहित टीम के लोगों ने राहत की सांस ली। फिलहाल उड़नदस्ता मजिस्ट्रेट और प्रधान के बीच हुए इस मामले को लेकर दूसरे दिन बुधवार को भी प्रतापपुर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed