{"_id":"5d3a056b8ebc3e6cc768a72d","slug":"flexi-fare-can-be-removed-from-the-new-name-city-news-ald25045451","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए नाम से चले हमसफर तो हट सकता है फ्लेक्सी फेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए नाम से चले हमसफर तो हट सकता है फ्लेक्सी फेयर
विज्ञापन
flexi fare can be removed from the new name.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए नाम से चले हमसफर एक्सप्रेस तो हट सकता है फ्लेक्सी फेयर
0 हम सफर एक्सप्रेस से फ्लेक्सी फेयर हटाने पर रेलमंत्री पीयूष गोयल का इंकार
0 एसी सुपरफास्ट ट्रेन में हमसफर को तब्दील करने के लिए रेलमंत्री को आज ज्ञापन देंगी सांसद केशरी
राहुल शर्मा
प्रयागराज। इलाहाबाद जंक्शन से नई दिल्ली के बीच चल रही हमसफर एक्सप्रेस से फ्लेक्सी फेयर हटाए जाने के मामले में रेलमंत्री पीयूष गोयल के इंकार के बाद अब एक ही विकल्प बचा है कि रेल मंत्रालय इस ट्रेन को हमसफर श्रेणी से हटा दे। इसके लिए रेल मंत्रालय को इस ट्रेन का नया नाम रखना होगा। इस संबंध में फूलपुर की सांसद केशरी देवी पटेल ने शुक्रवार को दिल्ली में रेलमंत्री को ज्ञापन देने की भी बात कही है। उनका कहना है कि अगर इस ट्रेन से हमसफर का दर्जा लेने के साथ अन्य सुपरफास्ट ट्रेन में तब्दील कर दिया जाए तो संगम नगरी के लोगों को फ्लेक्सी फेयर से राहत मिल जाएगी।
दरअसल देश भर में चल रही तमाम एसी सुपरफास्ट ट्रेनें ऐसी हैं, जिसमें फ्लेक्सी फेयर लागू नहीं है और उनका किराया भी सुपरफास्ट ट्रेनों के ही बराबर ही है। उदाहरण के लिए नई दिल्ली से वैष्णो देवी जाने वाली श्री शक्ति एक्सप्रेस जो पूर्ण रूप से एसी ट्रेन है, उसके एसी थ्री में दिल्ली से जम्मू का किराया 930 रुपये हैं। इसी रूट की एक अन्य ट्रेन उत्तर संपर्क क्रांति के भी इसी थ्री में जम्मूतवी का किराया 930 रुपये ही है। उत्तर मध्य रेलवे के कामर्शियल विभाग के अफसर भी कहते हैं कि अगर हमसफर एक्सप्रेस का नाम बदलकर उसे दूसरी सुपरफास्ट ट्रेनों की तर्ज पर नया नाम देकर चलाया जाए तो उसमें से फ्लेक्सी फेयर हट सकता है। यह बात स्थानीय सांसद केशरी देवी को मालूम पड़ी तो उन्होंने शुक्रवार 26 जुलाई को इस आशय का ज्ञापन रेलमंत्री पीयूष गोयल को देने की बात कही है।
जीएम एनसीआर भी लिख चुके हैं फ्लेक्सी फेयर हटाने का पत्र
0 रेलमंत्री ने 24 जुलाई को इलाहाबाद-आनंद विहार समेत देश भर में चल रही सभी हमसफर एक्सप्रेस से फ्लेक्सी फेयर हटाने से इंकार कर दिया था। इस संबंध में पिछले दिनों जीएम एनसीआर राजीव चौधरी ने भी रेल मंत्रालय को पत्र लिखकर हमसफर एक्सप्रेस से फ्लेक्सी फेयर हटाने की मांग की थी। क्योंकि इलाहाबाद जंक्शन से नई दिल्ली के बीच चलने वाली दुरंतो एक्सप्रेस का संचालन 12 सितंबर के बाद नहीं होगा। इसके स्थान पर 13 सितंबर से हमसफर एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन नई दिल्ली एवं तीन दिन आनंद विहार टर्मिनल जाएगी। हालांकि दुरंतो एक्सप्रेस में जहां एक ओर स्लीपर, थर्ड एसी, एसी टू एवं एसी फर्स्ट के कोच हैं तो वहीं हमसफर एक्सप्रेस में सभी कोच थर्ड एसी श्रेणी के ही हैं। ऐसे में दुरंतो एक्सप्रेस बंद होने का सबसे ज्यादा असर स्लीपर के यात्रियों पर ही पड़ना है। दुरंतो में स्लीपर श्रेणी की 720 बर्थ है। वहीं दूसरी ओर हमसफर एक्सप्रेस की बात करें तो उसमें थर्ड एसी श्रेणी की 1296 बर्थ है। यात्रियों पर किराये का बोझ ज्यादा न पड़े इस वजह से जीएम एनसीआर के बाद फूलपुर की सांसद केशरी देवी पटेल ने भी रेलमंत्रालय को पत्र लिखकर फ्लेक्सी फेयर हटाने की मांग की थी।