फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Five people holding congregational prayers in the mosque in Saini

सैनी में मस्जिद में सामूहिक नमाज पढ़ते पांच लोग पकड़े

Sun, 12 Apr 2020 12:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Five people holding congregational prayers in the mosque in Saini
सैनी में मस्जिद में सामूहिक नमाज पढ़ते पांच लोग पकड़े
विज्ञापन

सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू (कौशाम्बी)। सैनी कोतवाली के दिलावलपुर गांव स्थित मस्जिद में लॉक डाउन के बावजूद शुक्रवार को सामूहिक रूप से नमाज अदा की गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौके से पांच लोगों को पकड़ लिया। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

कोरोना के खतरे को देखते हुए प्रशासन की ओर से सामूहिक पूजा-पाठ करने पर प्रतिबंध लगाया गया है। शुक्रवार को सैनी कोतवाली पुलिस को क्षेत्र के दिलावलपुर गांव स्थित मस्जिद में सामूहिक रूप से नमाज अदा किए जाने की सूचना मिली। कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे एसआई इंद्रकांत को मय फोर्स के साथ मौके पर भेजा। पुलिस मौके पर पहुंची तो मस्जिद के गेट पर गांव के ही शरीफ अहमद, हफीज अहमद, मो. सऊद, शाहरुख खान व एक अन्य समेत पांच लोग मौजूद मिले। पुलिस को देखते ही सभी धक्का देकर भागने लगे। बाद में पुलिस ने पांचों को दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद चेतावनी देकर मुचलके पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed