फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Five miscreants of Pratapgarh robbed a barber merchant

Prayagraj : प्रतापगढ़ के पांच बदमाशों ने की थी सरिया व्यापारी से लूट, तीन हिरासत में

Sat, 27 Aug 2022 07:51 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 27 Aug 2022 07:51 AM IST
सार

तीनों बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने लूटी गई रकम में से कुछ नकदी भी बरामद की है। जबकि उन्होंने कुछ रुपये खर्च हो जाने व शेष रकम फरार दो साथियों के पास होने की बात बताई है।

विज्ञापन
Five miscreants of Pratapgarh robbed a barber merchant
arrested - फोटो : Social Media

विस्तार

कटरा में सरिया व्यापारियों से 6.05 लाख की लूट प्रतापगढ़ के पांच बदमाशों ने की थी। इनमें से तीन घटना को अंजाम देने में जबकि, दो ने मुखबिरी व फरारी में मदद की थी। इनमें से तीन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जबकि उनके दो साथियों की तलाश की जा रही है। पकड़े गए तीन बदमाशों में से एक को दो दिन पहले मुंबई से पकड़ा गया था। जबकि उसकी निशानदेही पर दूसरे को पुलिस टीम ने लखनऊ से दबोचा। तीसरा लुटेरा शुक्रवार को छिवकी स्टेशन से तब पकड़ा गया जब वह ट्रेन से कहीं भागने की तैयारी में था। 

विज्ञापन



तीनों बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने लूटी गई रकम में से कुछ नकदी भी बरामद की है। जबकि उन्होंने कुछ रुपये खर्च हो जाने व शेष रकम फरार दो साथियों के पास होने की बात बताई है। पकड़े गए लुटेरों ने यह भी बताया है कि वारदात में मुखबिरी समीर नाम के उनके साथी ने की थी, जो शहर में किराये केे कमरे में रहता है। फिलहाल पुलिस इस मामले में ज्यादा कुछ बताने को तैयार नहीं है। इंस्पेक्टर राममोहन राय का कहना है कि जल्द ही खुलासा किया जाएगा। 

विज्ञापन

कार से ही भाग निकला था मुंबई
पूछताछ में मुंबई से भागे लुटेरे ने बताया है कि बाइक बरामद होने के बाद वह डर गया था। जिसके बाद वह कार से ही मुंबई चला गया था। इस दौरान पेट्रोल व अन्य खर्चों के लिए उसने लूट में मिली अपने हिस्से की रकम का ही इस्तेमाल किया। उधर, उसके दूसरे साथी ने बताया कि वह बस से लखनऊ चला गया था। तीसरा भी भागने की तैयारी में था लेकिन वह इससे पहले ही दबोच लिया गया। 


क्या थी घटना
17 अगस्त को कटरा में शिवराम दास गुलाटी मार्ग पर मनमोहन पार्क चौराहे के पास स्थित आरपी गुप्ता की दुकान से छह लाख और उनके भाई ललितमोहन गुप्ता की दुकान से पांच हजार रुपये लूट लिए गए थे। सीसीटीवी फुटेज में तीन बदमाश नजर आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed