फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Five lakh extortion demands from retired IAS, police registered for investigation by filing a case

रिटायर्ड आईएएस से मांगी पांच लाख की रंगदारी, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Wed, 15 Jul 2020 08:48 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 15 Jul 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
Five lakh extortion demands from retired IAS, police registered for investigation by filing a case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
कैंट थाना क्षेत्र के अशोक नगर पीडीए कॉलोनी के रहने वाले रिटायर्ड आईएएस कृष्ण चंद सरोज ने एफआईआर दर्ज कराई है कि उनसे पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। हमलावरों ने मारपीट कर उन्हें जातिसूचक गालियां भी दीं। उन्होंने अपने भतीजे और उसके दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस का कहना है कि मामला जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़ा है। फिलहाल, जांच की जा रही है।
विज्ञापन


मूल रूप से फूलपुर के करनपुर के रहने वाले रिटायर्ड आईएएस कृषण चंद्र सरोज अशोक नगर स्थित पीडीए कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं।  इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि कृष्ण चंद्र ने कुछ साल पहले अपने भतीजे सदियापुर निवासी शैलेंद्र भारतीय से जमीन बेचने की चर्चा की थी। शैलेंद्र ने अपने एक मित्र के अकाउंट से पांच लाख रुपये कृष्ण चंद्र के एकाउंट में पेशगी के तौर पर ट्रांसफर करा दिए थे।
विज्ञापन


कृष्ण चंद्र ने जमीन बेचने से मना कर दिया और शैलेंद्र से कहा कि वह कोई अकाउंट नंबर बता दे। वह पैसा ट्रांसफर कर देंगे। शैलेंद्र ने किसी तीसरे का अकाउंट नंबर बताया और कृष्ण चंद्र ने पैसा उसी अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। विवाद यहीं से शुरू हुआ। जिस अकाउंट से कृष्ण चंद्र के खाते में पैसे ट्रांसफर हुए थे, वह पैसा वापस मांगने लगा। कई बार वाद विवाद के बाद भी मामला नहीं सुलझा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृष्ण चंद्र का आरोप है कि एक जुलाई को वह और उनकी पत्नी घर जा रहे थे, तभी शैलेंद्र भारती और शुतुरखाना के रमाकांत शुक्ला तथा उनके साथ खड़े पांच अज्ञात लोगों ने उन्हें रोका और उनके साथ धक्कामुक्की की। जातिसूचक गालियां देते हुए उनसे पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। इंस्पेक्टर ने बताया कृष्ण चंद्र की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed