{"_id":"5cf93ac2bdec22072d1baa0a","slug":"five-lakh-cash-flown-from-the-business-house-in-prayagraj-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में कारोबारी के घर से पांच लाख नकद उड़ाए, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में कारोबारी के घर से पांच लाख नकद उड़ाए, गिरफ्तार
Thu, 06 Jun 2019 09:39 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 06 Jun 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
खुल्दाबाद में इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी के घर से पांच लाख रुपये उड़ाने वाला पूर्व नौकर कुछ घंटों बाद ही दबोच लिया गया। पुलिस ने उसके पास से नकदी के साथ ही वह ई-लॉकर भी बरामद कर लिया, जिसमें रुपये रखे थे। हालांकि, देर रात तक मामले में लिखापढ़ी नहीं की गई थी।
लूकरगंज में रहने वाले जयकिशन बागवानी इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के कारोबारी हैं। वह जानसेनगंज में दुकान चलाते हैं। रोज की तरह बुधवार रात भी खाना खाने के बाद परिजन सो गए। सुबह उठने पर पता चला कि आलमारी में रखे ई-लॉकर समेत पांच लाख रुपये गायब हैं। यह जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। सूचना पर खुल्दाबाद पुलिस पहुंची और पूछताछ की। पता चला कि चोर एसी लगाने के लिए बनी जाली को तोड़कर घर में दाखिल हुआ और ई-लॉकर लेकर भाग निकला।
पूछताछ में परिजनों ने बताया कि मुंडेरा निवासी मनीष उनके घर में काम करता था, जिसे दो महीने पहले निकाल दिया गया था। शक होने पर पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी तो तलाशी के दौरान वहां से ई-लॉकर और उसमें रखे रुपये भी बरामद हो गए। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि घर में काम करने के दौरान उसे घर में दाखिल होने के सभी रास्ते अच्छी तरह से मालूम हो गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि कारोबारी के घर में रखे ई-लॉकर में फिंगर प्रिंट स्कैनर लगा था। जिससे वह फिंगर प्रिंट स्कैन करने के बाद ही खोला जा सकता था। यही वजह है कि आरोपी ई-लॉकर नहीं खोल सका और उसमें रखी नकदी सुरक्षित रह गई।