{"_id":"58cc4a684f1c1b2e5a32aebd","slug":"five-illegal-houses-demolished-in-cantonment-s-sadar-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटोमेंट के सदर बाजार में ढहाए पांच अवैध मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटोमेंट के सदर बाजार में ढहाए पांच अवैध मकान
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 18 Mar 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंटोमेंट बोर्ड के सदर बाजार में शुक्रवार को अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया गया। अवैध रूप से बनाए गए पांच मकान ध्वस्त किए गए। कार्रवाई का लोगों ने विरोध करने का भी प्रयास किया, लेकिन भारी पुलिस बल के आगे किसी की एक न चली।
कैंटोमेंट बोर्ड के सदर बाजार में अवैध रूप से पांच मकान बने हुए थे। बोर्ड की ओर से संबंधित भवन स्वामी को पूर्व में नोटिस दिया गया था। ताकि भवन स्वामी अपना सामान आदि वहां से निकाल सके, लेकिन इस अवधि में किसी ने भी मकान खाली नहीं किया। नोटिस अवधि बीतने के बाद शुक्रवार को कैंटोमेंट बोर्ड का अतिक्रमण दस्ता विभागीय और जिला प्रशासन के अफसरों के साथ मौके पर पहुंचा। इस दौरान कैंट थाने की पुलिस भी साथ में रही।
यहां कार्रवाई शुरू होते ही कुछ लोगों ने विरोध करना चाहा, लेकिन पुलिस के आगे किसी की एक न चली। यहां लोगों को समय दिया गया कि वे मकान से पहले अपने सामान आदि निकाल ले। दस्ते में शामिल मजदूरों को इसमें लगाया गया कि वे मकान खाली करवाने में मदद करे। खाली हो जाने के बाद दस्ते के साथ गए बुलडोजरों ने एक-एक करके सभी मकान गिरा दिए गए। कैंटोमेंट बोर्ड की इस कार्रवाई में जूनियर इंजीनियर ओम प्रकाश गुप्ता, हंसराज आदि मौजूद रहे।