{"_id":"5c631f27bdec2217f55883d8","slug":"five-died-in-road-accident-due-to-the-trailer","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेलर की चपेट में आई बोलेरो, एक ही परिवार के पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेलर की चपेट में आई बोलेरो, एक ही परिवार के पांच की मौत
Wed, 13 Feb 2019 01:12 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 13 Feb 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज-प्रतापगढ़ हाईवे पर मऊआइमा थाना क्षेत्र के रामफल इनारी पुलिस चौकी के पास सोमवार की रात ट्रेलर की चपेट में आने से बोलेरो सवार पांच लोगों की मौत हो गई। सभी एक ही परिवार के थे। हादसे में आधा दर्जन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार के लोग सुल्तानपुर से प्रीतिभोज में शामिल होने सोरांव आए थे। लौटते समय हादसा हो गया। घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। रोते बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
सुलतानपुरल के सदर कोतवाली के ओमनगर निवासी विनोद कुमार वैश्य अपने परिवार के साथ सोमवार को प्रीतिभोज में शामिल होने सोरांव के अकारीपुर गांव आए थे।
यहां दीप चंद्र वैश्य पुत्र बद्री प्रसाद के घर आए थे। दो दिन पहले शादी के बाद सोमवार को प्रीतिभोज था। यहां पर भोजन के बाद मनोज कुमार वैश्य परिवार के साथ सुल्तानपुर की ओर लौटने लगे। बोलेरो जैसे ही मऊआइमा के रामफल इनारी पुलिस चौकी के पास पहुंची, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। विनोद वैश्य (40) पुत्र स्व0 राम चंद्र, शालिनी देवी (38) पत्नी विनोद वैश्य, तथा छह माह का पुत्र राज, भाई प्रदीप कुमार वैश्य (45) पुत्र स्व. राम चंद्र तथा उसकी भांजी वैशाली (18) पुत्री शंकर लाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
जबकि बोलेरो में सवार मनोज वैश्य, पंकज वैश्य पुत्र शंकर लाल, शीला देवी, शगुन देवी, काजोल घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पीएचसी मऊआइमा के लिए ले गई। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। जैसे ही सोरांव में दीप चंद्र के परिवार को इस बात की जानकारी हुई, वहां खुशियां मातम में बदल गई। सभी लोग अस्पताल भागे। सुल्तानपुर से भी तमाम लोग रात में ही पहुंच गए।
विज्ञापन