फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   five crore rupees demand by Unknown person from cabinet minister nand gopal gupta

यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री से मांगी पांच करोड़ की रंगदारी, कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज

Fri, 17 May 2019 10:40 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 17 May 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
five crore rupees demand by Unknown person from cabinet minister nand gopal gupta
फाइल फोटो
सूबे की सरकार में स्टांप एवं उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी से पांच करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। पैसा न देने पर जान से मार डालने की धमकी भी दी गई। काबीना मंत्री से रंगदारी मांगने की सूचना पर पुलिस अफसरों के बीच खलबली मच गई। 
विज्ञापन


एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। काबीना मंत्री नंदी के मुताबिक 12 मई, दोपहर 12.10 बजे उनके प्राइवेट मोबाइल नंबर पर कॉल आई। 
विज्ञापन


उनके कॉल रिसीव करते ही दूसरी तरफ से बात कर रहे व्यक्ति ने गालीगलौच शुरू हो गई। उन्होंने परिचय पूछा तब उसने धमकाना शुरू कर दिया। फोन करने वाले ने धमकाते हुए कहा-बहुत बड़े मंत्री बन रहे हो, अगर पांच करोड़ नहीं दोगे तो परिवार वालों की हत्या करा दूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री के मुताबिक फोन करने वाले ने थोड़ी देर बाद मोबाइल पर एक मैसेज भी भेजा। इसमें वर्ष 2010 में हुए रिमोट बम का हवाला देते हुए उसने समय पर पैसे नहीं भिजवाने पर उसी तरह से हत्या करा देने की धमकी दी। मंत्री ने धमकी भरी कॉल आने की सूचना एसएसपी को दी। 

उसके बाद बुधवार को मंत्री के सहायक सुभाष वाजपेई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महापौर अभिलाषा गुप्ता के मुताबिक फोन करने वाला अनजान शख्स है। फोन पर उसकी आवाज नहीं पहचानी जा सकी।  

नंदी दंपती को पहले भी मिल चुकीं हैं धमकियां

नंदी को मोबाइल फोन पर धमकी मिलने का यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले नंदी को फरवरी 2018 में जान से मारने की धमकी दी गई। इसी तरह महापौर अभिलाषा गुप्ता को दो बार रंगदारी मांगते हुए धमकाया जा चुका है। 

अभिलाषा को 2016 में फेसबुक पर जान से मार देने की धमकी दी गई। उसके बाद 18 जून 2018 को भी फोन पर धमकाते हुए रंगदारी मांगी गई। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने नैनी से एक युवक को भी गिरफ्तार किया था, जिसने नशे में धमकी भरा फोन करने की बात कुबूली थी।

मोबाइल कॉल रिकॉर्ड के जरिए आरोपी का पता लगाया जा रहा है। सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है, आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
आशुतोष मिश्र, एसपी क्राइम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed