फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Five ADJ constituted District Judge, eight transferred

पांच एडीजे बने जिला जज, आठ का तबादला

Tue, 30 Jul 2019 09:24 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
Five ADJ constituted District Judge, eight transferred
Five ADJ constituted District Judge, eight transferred
पांच एडीजे बने जिला जज, आठ का तबादला
विज्ञापन

प्रयागराज। हाईकोर्ट के महानिबंधक द्वारा जारी एक अधिसूचना के तहत पांच अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीशों को प्रोन्नति देकर जिला जज बनाया गया है, जबकि आठ जिलों के जिला जजों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया है।
अधिसूचना के अनुसार उन्नाव में कार्यरत एडीजे मृदुलेश कुमार सिंह को जिला जज श्रावस्ती (भींगा) बनाया गया है। जबकि इस स्थान पर रहे रामानंद को जिला जज देवरिया के पद पर भेजा गया है। देवरिया के जिला जज अरुण कुमार मिश्र, अब बरेली के जिला जज होंगे और अजय त्यागी को बरेली से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के सदस्य सचिव के पद पर भेजा गया है। एडीजे बलिया शिवमणि शुक्ला को प्रोन्नति देकर शामली का जिला जज बनाया गया है। इस स्थान पर रहे अनूप कुमार गोयल, अब रायबरेली के जिला जज होंगे।
विज्ञापन

इसी क्रम में यूपी स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन के लीगल एडवाइजर शिव कुमार प्रथम को प्रोन्नति देकर जिला जज औरैया बनाया गया है। शिव कुमार द्वितीय को औरैया से जिला जज बहराइच के पद पर भेजा गया है। गोंडा में कार्यरत एडीजे गुलाब सिंह प्रथम को प्रोन्नति देकर जिला जज महोबा के पद पर और महताब अहमद को महोबा से जिला जज पीलीभीत के पद पर भेजा गया है। इसी प्रकार से झांसी में कार्यरत एडीजे अश्वनी कुमार को प्रोन्नति देकर संभल का जिला जज बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed