{"_id":"69639132b9eaddb9a70e2557","slug":"five-accused-of-snatching-tv-actress-s-bag-arrested-grp-nabbed-them-from-chheoki-railway-station-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : टीवी एक्ट्रेस का बैग छीनने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी ने छिवकी रेलवे स्टेशन से दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : टीवी एक्ट्रेस का बैग छीनने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी ने छिवकी रेलवे स्टेशन से दबोचा
Sun, 11 Jan 2026 05:31 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 11 Jan 2026 05:31 PM IST
सार
राजकीय पुलिस बल (जीआरपी) ने टीवी एक्ट्रेस का बैग छीनने के मामले में पांच आरोपियों को छिवकी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Prayagraj
- फोटो : Samvad
विस्तार
राजकीय पुलिस बल (जीआरपी) ने टीवी एक्ट्रेस का बैग छीनने के मामले में पांच आरोपियों को छिवकी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। चित्रकूट के थाना बरगढ़ गांव गंजरिया निवासी आरोपी रामसिया पटेल, चित्रकूट के मानिकपुर निवासी विक्रम नामदेव, रीवा के पनवार निवासी पुष्पराज कुशवाहा व कौंधियारा के मझियारी निवासी राजू कुशवाहा और राम सिंह यादव के कब्जे से पुलिस ने चोरी के सात मोबाइल बरामद किए हैं। जीआरपी थाना प्रभारी अकलेश कुमार सिंह ने बताया कि मूलरूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली टीवी एक्ट्रेस पायल अपनी मां के साथ ट्रेन से वाराणसी जा रही थीं। छिवकी स्टेशन के पास आरोपियों ने उनका बैग छीन लिया।
विज्ञापन
घटना के बाद छिवकी जीआरपी चौकी प्रभारी राम करन सिंह की टीम ने आरोपियों को प्लेटफाॅर्म संख्या एक से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान सभी के पास से सात मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ट्रेनों में सफर के दौरान वह यात्रियों से मोबाइल छीन कर भाग जाते हैं। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी रामसिया और राजू कुशवाहा पर पूर्व में भी मोबाइल छिनैती के कई एफआईआर बांदा, झांसी और प्रयागराज जीआरपी में दर्ज हैं। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
विज्ञापन