{"_id":"59c6bbd24f1c1b30688b61df","slug":"first-time-to-reach-the-allahabad-mahamana-express-people-watching","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार इलाहाबाद पहुंची महामना एक्सप्रेस, निहारते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार इलाहाबाद पहुंची महामना एक्सप्रेस, निहारते रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 24 Sep 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वडोदरा से चलकर वाराणसी जाने वाली देश की अत्याधुनिक ट्रेनों में शुमार महामना एक्सप्रेस अपने पहले सफर में शनिवार की दोपहर इलाहाबाद छिवकी स्टेशन पहुंची। स्पेशल ट्रेन के रूप में यहां पहुंची महामना की अगुवाई डीआरएम एसके पंकज समेत रेलवे के तमाम अफसरों ने की। इस दौरान ट्रेन को देखने के लिए काफी संख्या में लोग वहां पहुंचे। छिवकी में ट्रेन पांच मिनट रुकी। काफी लोगों ने इसके कोच अंदर से जाकर देखे। कई ने सेल्फी भी ली।
शुक्रवार को वाराणसी में आयोजित समारोह में पीएम मोदी द्वारा वीडियो लिंक दिखाकर महामना एक्सप्रेस का उद्घाटन किया गया था। वडोदरा से शुक्रवार की शाम चली महामना एक्सप्रेस शनिवार की दोपहर 03.20 बजे इलाहाबाद छिवकी पहुंची। यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद सांसद श्यामा चरण गुप्ता ने उसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि महामना एक्सप्रेस वाराणसी, इलाहाबाद एवं वडोदरा के लोगों के लिए तोहफा है। ट्रेन के अत्याधुनिक कोच निश्चित ही लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र है। बता दें कि महामना एक्सप्रेस में मॉडयूलर पैनल, ऊपरी बर्थ पर चढ़ने के लिए खास सीढ़ियां, मार्डन टॉयलेट, प्लेटफार्म वॉशबेसिन, वाटर मशीन, एग्जास्ट पंखे, एलईडी लाइट्स, अग्नि शमन यंत्र, डस्टबिन आदि की सुविधा है।
18 कोच की इस ट्रेन में एसी फर्स्ट, एसी टू, स्लीपर, जनरल क्लास के कोच है। इसका संचालन सप्ताह में एक दिन होगा। वडोदरा से 27 सितंबर से ट्रेन प्रत्येक बुधवार एवं वाराणसी से 29 सितंबर से प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। वडोदरा से चलने के बाद यह ट्रेन बृहस्पतिवार की शाम 06.58-07.00 बजे इलाहाबाद छिवकी पहुंचेंगी। इसी तरह वाराणसी से वडोदरा जाने के दौरान ट्रेन शुक्रवार की सुबह 09.13-09.15 बजे इलाहाबाद छिवकी पहुंच जाएंगी। इस दौरान एडीआरएम एके द्विवेदी, सीनियर डीसीएम बीके मिश्र, सीनियर डीएससी डीके मौर्य आदि अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
इलाहाबाद छिवकी स्टेशन की बेहतर साफ सफाई को देखकर डीआरएम एसके पंकज ने शनिवार को अच्छे प्रबंधन के लिए पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया। डीआरएम ने कहा कि भविष्य में छिवकी बड़े स्टेशन के रूप में विकसित होगा। इसलिए साफ सफाई व्यवस्था यहां बेहतर होनी चाहिए।