{"_id":"6a940a47d245ab529300db3c","slug":"first-swine-flu-patient-found-in-prayagraj-admitted-to-srn-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : प्रयागराज में मिला स्वाइन फ्लू का पहला मरीज, एसआरएन में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : प्रयागराज में मिला स्वाइन फ्लू का पहला मरीज, एसआरएन में भर्ती
Sun, 30 Aug 2026 04:17 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 30 Aug 2026 04:17 PM IST
सार
जिले में स्वाइन फ्लू की दस्तक हो गई है। शुक्रवार रात स्वरूपरानी नेहरू(एसआरएन) अस्पताल में सरायइनायत निवासी 50 वर्षीय महिला को स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद भर्ती किया गया। उसे सांस लेने में तकलीफ के साथ सर्दी, जुकाम व बुखार की शिकायत है।
विज्ञापन
प्रयागराज में स्वाइन फ्लू की दस्तक
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में स्वाइन फ्लू की दस्तक हो गई है। शुक्रवार रात स्वरूपरानी नेहरू(एसआरएन) अस्पताल में सरायइनायत निवासी 50 वर्षीय महिला को स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद भर्ती किया गया। उसे सांस लेने में तकलीफ के साथ सर्दी, जुकाम व बुखार की शिकायत है।
विज्ञापन
अस्पताल में आने से पहले मरीज ने अपनी इन्फ्लुएंजा-ए (एच-1एन-1) की जांच निजी संस्थान से कराई थी। इसमें वह पॉजिटिव पाई गई। ऐसे में एसआरएन अस्पताल में स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए आरक्षित किए गए 30 बेड के आइसोलेशन वार्ड में महिला को भर्ती किया गया है। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ.सुजीत वर्मा ने बताया कि महिला को सांस में तकलीफ होने की वजह से ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। ऐसे में अभी कुछ कह पाना जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन