फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   First suspect of corona virus found in Prayagraj, KGMU Lucknow sent sample

प्रयागराज में कोरोना वायरस के दो संदिग्ध आए सामने, तीन दिन के लिए हाईकोर्ट बंद

Wed, 18 Mar 2020 04:43 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: Mohit Mudgal Updated Wed, 18 Mar 2020 04:43 PM IST
विज्ञापन
First suspect of corona virus found in Prayagraj, KGMU Lucknow sent sample
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट और इसकी लखनऊ बेंच को सतर्कता बरतते हुए तीन दिन के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इन तीन कार्य दिवसों की एवज में हाईकोर्ट में एक दिन अप्रैल माह में और ग्रीष्मावकाश के शुरुआती दो दिन न्यायिक कार्य के लिए खोला जाएगा।

विज्ञापन


रजिस्ट्रार प्रोटोकॉल आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए सतर्कता के तहत हाईकोर्ट व लखनऊ खंडपीठ में 19, 20 व 21 मार्च को अवकाश घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसकी जगह चार अप्रैल और एक व दो जून को हाईकोर्ट में न्यायिक कार्य होगा। कोरोना के प्रभाव की रोकथाम के लिए गठित कमेटी की संस्तुति पर मुख्य न्यायाधीश ने प्रशासनिक समिति के सभी जजों से वार्ता के बाद हाईकोर्ट तीन दिन के लिए बंद करने के निर्णय को स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि इन तीन दिनों के दौरान हाईकोर्ट के परिसरों (प्रधान पीठ व लखनऊ बेंच) को पूरी तरह सेनेटाइज किया जाएगा। प्रत्येक अनुभाग, चैंबरों व न्याय कक्षों को पूरी तरह सेनाटाइज किया जाएगा।

इस कारण इन तीन दिनों तक हाईकोर्ट के कर्मचारियों की भी छुट्टी रहेगी और कार्यालय भी केवल सेनेटाइजेशन के लिए खुलेंगे। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के महासचिव जेबी सिंह के अनुसार प्रशासन के इस आदेश के अनुक्रम में फोटो एफिडेविट सेंटर भी इन तीन दिनों तक (19, 20 व 21 मार्च) बंद रहेगा।

बुखार से पीड़ित मिला हाईकोर्ट कर्मचारी, भेजा घर

इंडोनेशिया से वापस लौटे एक  हाईकोर्ट कर्मचारी को तेज बुखार से पीड़ित पाए जाने पर उनको घर भेज दिया गया। हाईकोर्ट के एक सेक्शन में कार्यरत सहायक समीक्षा अधिकारी इंडोनेशिया गए थे।

वह छुट्टी के बाद बुधवार को ही हाईकोर्ट आए थे। उन्हें तेज बुखार था। अनुभाग में उन्होंने इसकी जानकारी दी तो उन्हें रजिस्ट्रार के समक्ष ले जाया गया, जहां से उन्हें घर भेज दिया गया। बताया जाता है कि उन्हें सिर्फ  बुखार ही था।

इंडोनेशिया से लौटने के बाद एयरपोर्ट पर उनकी चिकित्सा जांच हुई थी और वह पूरी तरह स्वस्थ पाए गए थे। सहायक समीक्षा अधिकारी व उनके परिवारीजनों को एहतियातन मेडिकल परीक्षण कराने की सलाह भी दी गई है। साथ ही उनके अनुभाग व जहां वह गए थे ऐहतियातन पूरी तरह सेनेटाइज कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed