फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   First see the history of Anil Yadav's opposition

पहले अनिल यादव का इतिहास देखे विपक्ष

Thu, 21 Jun 2018 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 21 Jun 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
First see the history of Anil Yadav's opposition
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला
पीसीएस-2017 की परीक्षा में गलत पेपर बंट जाने और उसके वायरल होने के मामले में ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री राजेंद्र सिंह ने सरकार का बचाव किया है। बुधवार को सर्किट हाउस में उन्होंने कहा कि यह सरकार की चूक नहीं है। जिन लोगों की चूक की वजह से यह मामला हुआ, उन्हें सरकार ने दंड दे दिया है। विपक्ष अनिल यादव को क्यों भूल रही है। पहले एक बार यूपी लोकसेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष अनिल यादव का इतिहास देख लें। उसके बाद ही विपक्ष के नेता बयानबाजी करें।
विज्ञापन


सर्किट हाउस में पहुंचे ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री ने कहा कि यूपीपीएससी मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए। इसके पूर्व सर्किट हाउस में भाजपा नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने राजेंद्र सिंह का स्वागत किया। यहां कार्यकर्ताओं का हालचाल पूछने के बाद वह पश्चिमी बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के घर गए। उन्होंने संगम भी देख और गंगा पूजन किया। बंधवा स्थित लेटे हनुमानजी का दर्शन करने के बाद मंत्री मेजा विधायक नीलम करवरिया के घर गए। केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष चौधरी राघवेंद्र नाथ सिंह के खुशहाल पर्वत स्थित आवास पर भी पहुंचे। इस दौरान भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र मिश्र, रणजीत सिंह, रामप्रकाश सिंह, पवन श्रीवास्तव, सुरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा में गलत पेपर बांटे जाने के बाद आंदोलनरत छात्रों की गिरफ्तारी की सपा नेताओं ने निंदा की है। बुधवार को यहां आए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने लोक सेवा आयोग के अलावा इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हॉस्टल वाशआउट को लेकर आंदोलनरत छात्रों की गिरफ्तारी पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि छात्रों का उत्पीड़न गलत है। इसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बृहस्पतिवार की सुबह सर्किट हाउस से साइकिल यात्रा निकाले जाने की घोषणा की। इससे पहले सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जगह-जगह स्वागत किया। स्वागत करने वालों में एमएलसी वासुदेव यादव, विजमा यादव, जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति यादव, दान बहादुर मुधर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed