{"_id":"6015a58a8ebc3e089e4d3111","slug":"first-misdeed-then-married-in-temple-now-removed-from-home-allahabad-news-ald2979939134","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दुष्कर्म, फिर मंदिर में शादी, अब घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दुष्कर्म, फिर मंदिर में शादी, अब घर से निकाला
विज्ञापन
फतनपुर थाने में शनिवार की शाम दो महिलाओं ने करीब एक घंटे तक हंगामा किया। दोनों समस्या सुन रहीं आरक्षी से भी भिड़ गईं। एक महिला का आरोप था कि एक युवक ने उसके साथ पहले दुष्कर्म किया। फिर मंदिर में शादी की और बाद में घर से निकाल दिया। शिकायत के बाद भी पुलिस मुकदमा नहीं दर्ज कर रही है।
जनपद जौनपुर के मड़ियाहू थाना क्षेत्र से शनिवार को दो महिलाएं फतनपुर थाने पहुंचीं। वह अपनी शिकायत पर मुकदमा दर्ज न करने की वजह पूछती रहीं, लेकिन कोई कुछ बताने को तैयार नहीं था।
इस पर दोनों आरक्षी से भिड़ गईं। महिलाओं को बाइक से लेकर आने वाले युवक को पुलिस ने लाकअप में डाल दिया। जिसके बाद महिलाएं उग्र हो गईं। हंगामा कर रही एक महिला का आरोप था कि कुछ माह पूर्व वह अपनी बहन के घर आई थी। जहां गांव के एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद महिला की आरोपी युवक के साथ सुजानगंज स्थित एक मंदिर में शादी हो गई। आरोपी युवक उसे अपने साथ घर ले गया। जहां दोनों दंपती के रूप में रहने लगे। 11 जनवरी को युवक ने पिटाई कर उसे घर से भगा दिया। उसने पुलिस से शिकायत की, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। बाद में एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। उनके आदेश पर भी फतनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
महिलाओं के हंगामे की खबर पर सीओ रानीगंज डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और मुकदमा दर्ज कराया। सीओ रानीगंज ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।