फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   First five star hotel to be built in Prayagraj, will be constructed before 2025 Kumbh

सौगात : प्रयागराज में बनेगा पहला फाइव स्टार होटल, 2025 कुंभ के पहले होगा निर्माण

Sun, 05 Dec 2021 04:07 AM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 05 Dec 2021 04:07 AM IST
सार

पीडीए की ओर से बनवाए जा रहे फाइव स्टार होटल के लिए 14500 स्क्वायर मीटर जमीन फाइनल की गई है। इस जमीन पर फाइव स्टार होटल काम्पलेक्स के साथ ही पीडीए कार्यालय के लिए भी एक भवन का निर्माण कराया जाएगा।

विज्ञापन
First five star hotel to be built in Prayagraj, will be constructed before 2025 Kumbh
demo - फोटो : social media

विस्तार

संगम नगरी के सौंदर्यीकरण और विकास की जिम्मेदारी संभाल रहा प्रयागराज विकास प्राधिकरण शहरियों को पहले फाइव स्टार होटल की सौगात देने जा रहा है। प्राधिकरण की ओर से इसको लेकर तैयारियां तेजी से पूरी करायी जा रही हैं, जिससे 2025 में लगने वाले कुंभ मेले से पहले शहर को फाइव स्टार होटल मिल सके। शहर में पीडीए की ओर से बनवाए जा रहे फाइव स्टार होटल के लिए जमीन तलाश ली गई है। पीडीए के अधिकारियों ने बताया कि होटल के लिए मम्फोर्डगंज में स्थित लाला लाजपतराय मार्ग पर मौजूद पीडीए की जमीन को फाइनल किया गया है, जहां पर शहर का पहला फाइव स्टार होटल बनेगा।

विज्ञापन


पीडीए की ओर से बनवाए जा रहे फाइव स्टार होटल के लिए 14500 स्क्वायर मीटर जमीन फाइनल की गई है। इस जमीन पर फाइव स्टार होटल काम्पलेक्स के साथ ही पीडीए कार्यालय के लिए भी एक भवन का निर्माण कराया जाएगा। होटल की अनुमानित कीमत 250 करोड़ निर्धारित की गई है। पीडीए के अधिकारियों का कहना है कि अभी शहर में एक भी फाइव स्टार होटल नहीं है। जबकि संगम नगरी में कुंभ और माघ मेला जैसे बड़े धार्मिक आयोजन होते हैं, जिसमें देश के साथ ही विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु व पर्यटक आते हैं।

विज्ञापन

पीडीए ने जारी किया विज्ञापन

ऐसे में फाइव स्टार होटल बन जाने के बाद उनके ठहरने के लिए एक अच्छा विकल्प होगा। फाइव स्टार होटल को प्राइवेट इन्वेस्टर (निजी निवेशक) के जरिए पीडीए तैयार करा रहा है, जिसके लिए पीडीए की ओर से विज्ञापन भी जारी कर दिया गया है। 15 दिसंबर को इनवेस्टरों केसाथ पीडीए के अधिकारियों की बैठक होनी है, जिसमें टेंडर को लेकर स्थिति साफ होगी। पीडीए के अधिकारियों ने बताया कि फाइव स्टार होटल तैयार कराने से पहले टेंडर लेने वाली फर्म को पीडीए का कार्यालय बनाकर देना होगा।

टेंडर होने के 18 माह के भीतर तैयार करना होगा

इसके बाद वह होटल तैयार कराएगा। फर्म को टेंडर आवंटित होने के 18 महीनों के अंदर होटल का निर्माण करना होगा। इसमें पीडीए और इन्वेस्ट करने वाली कंपनी के बीच रेवेन्यू के शेयर प्रतिशत को लेकर फैसला 15 दिसंबर की होने वाली बैठक के बाद तय होगा। साथ ही बैठक में यह भी तय होगा कि जो फर्म इसका टेंडर ले रही है, वह कितने वर्षों तक होटल का संचालन करेगी। 

शहर का पहला फाइव स्टार होटल बनाने के लिए पीडीए की ओर से टेंडर निकाला जा रहा है। टेंडर आवंटित होने के 18 महीनों में होटल निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अरविंद कुमार चौहान, उपाध्यक्ष, प्रयागराज विकास प्राधिकरण 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed