{"_id":"5ecac87c8ebc3e902e76b71b","slug":"firing-youth-arrested-pistolrecovered-city-desk-news-ald2766775199","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार, पिस्टल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार, पिस्टल बरामद
विज्ञापन
अतरसुइया के रानीमंडी में एक दिन पहले हुई फायरिंग के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली है।
रानीमंडी में शनिवार रात 9.30 बजे के करीब लवकुश जायसवाल व विशाल शर्मा के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद एक पक्ष की ओर से फायरिंग की गई। एक के बाद एक दो फायर से वहां सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस पहुंची तो दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गोली चलाने का आरोप लगाने लगे।
दोनों पक्षों को थाने पर लाकर पूछताछ की गई तो पता चला कि गोली लवकुश जायसवाल ने चलाई। इसके बाद विशाल की तहरीर पर मुकदमा लिखकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। वैसे सूत्रों का यह भी कहना है कि शनिवार को हुआ विवाद के पीछे एक वजह सट्टा भी है। सट्टा संचालन से जुड़े एक पक्ष के व्यक्ति तो कुछ दिन पहले थाने में तैनात पुलिसकर्मियों ने पकड़ा था लेकिन कोई कार्रवाई न कर मामला रफा दफा कर दिया गया था। इसी को लेकर शनिवार को शराब के नशे में धुत होने के बाद विवाद किया गया। वैसे रानीमंडी में सट्टा संचालन का खेल नया नहीं है। कुछ महीनों पहले ट्रेनी आईपीएस अनिल यादव ने छापा मारकर यहां बड़े पैमाने पर चल रहे सट्टे का भंडाफोड़ करते हुए 27 लोगों को गिरफ्तार किया था। हालांकि इस दौरान सट्टा माफिया इमरान मौके से भाग निकला था। जिसे महीनों बाद भी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।