{"_id":"5ccb463ebdec22077654d7fe","slug":"fire-shops-in-chowk-loss-of-ash-50-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से चौक की तीन दुकानें राख, 50 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से चौक की तीन दुकानें राख, 50 लाख का नुकसान
Fri, 03 May 2019 01:04 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 03 May 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
chauk
- फोटो : प्रयागराज
शहर के सबसे व्यस्ततम बाजार चौक में बृहस्पतिवार तड़के एक बार फिर आग लग गई। इसकी चपेट में आने से कपड़ों की तीन दुकानें जलकर राख हो गईं। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। नुकसान का सही आंकड़ा अब तक नहीं मिल सका है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि लाखों रुपये के कपड़े जलने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
मीरापुर में रहने वाली बीना अरोड़ा पत्नी सुरेंद्र अरोड़ा कपड़ा कारोबारी हैं। चौक स्थित जवाहर स्क्वायर में ओम जेंट्स हाउस के नाम से उनकी दुकान है। रोज की तरह बुधवार रात भी वह दुकान बंद कर घर चली गईं थीं। बृहस्पतिवार तड़के उनकी दुकान में आग लग गई। सुबह 6.30 बजे उधर से गुजरे राहगीरों ने दुकान से आग की लपटें उठती देखीं तो फायरब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन
खबर फैली तो व्यापारी भी पहुंच गए और फिर सूचना पर दुकान मालिक भी आ गए। फायरब्रिगेड जब तक मौके पर पहुंचती, आग ने बगल स्थित सुरेंद्र पाल सिढाना की जेंट्स हाउस व अंकुर चड्ढा की नेहा टेक्सटाइल्स नाम की दुकान को भी चपेट में ले लिया था। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। फायरब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन
हालात देखते हुए एक और दमकल मौके पर बुला ली गई। फायरमैन धर्मेंद्र मिश्र के नेतृत्व में फायरकर्मियों की टीम ने कड़ी मशक्कत कर करीब एक घंटे के भीतर ही आग पर काबू पा लिया। हालांकि, जब तक आग पर पूरी तरह काबू पाया जाता, तीनों दुकानों में रखा लाखों का सामान राख हो चुका था। अग्निशमन विभाग के अफसरों का कहना है कि फिलहाल आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। उधर, कोतवाली पुलिस ने बताया कि नुकसान का सही आंकड़ा फिलहाल नहीं मिल सका है। हालांकि, व्यापारियों ने 50 से 60 लाख के नुकसान का अनुमान जताया है।