{"_id":"5cd03c68bdec2207903d4b65","slug":"fire-in-srrvice-center-ni-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, लाखों का माल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, लाखों का माल राख
Tue, 07 May 2019 02:15 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क-अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क-अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 07 May 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
aag
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल चौराहे के पास स्थित इलेक्ट्रॉनिक सर्विस सेंटर में भीषण आग लग गई। इसमें रिपेयरिंग के लिए आए दर्जनों फ्रिज, एसी व अन्य सामान जल गए। इस दौरान जोरदार धमाके के साथ भीतर रखे दो गैस सिलेंडर भी फट गए। 4.30 घंटे की मशक्कत के बाद फायरब्रिगेड आग पर काबू पा सकी। घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। घटना की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।
जार्जटाउन मेें मेडिकल चौराहे के पास ही पंजाबी भवन है। इसके ठीक बगल एक आवासीय कॉलोनी है जिसमें रिटायर ट्रेजरी अफसर संतराज के मकान में इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स का सर्विस सेंटर चलता है। जिसमें गोदरेज, आईएफबी, वर्लपूल आदि कंपनियों के इलेक्ट्रॉनिक सामान की रिपेयरिंग होती है। सोमवार सुबह आठ बजे के करीब आस-पड़ोस के लोगों ने सर्विस सेंटर से धुआं उठता देख मालिक लवकुश सिंह निवासी कालिंदीपुरम को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर लवकुश ने ताला खोला तो भीतर भीषण आग लगी हुई थी।
तब तक कर्मचारी भी पहुंच गए थे। सूचना पर पुलिस के साथ ही फायरब्रिगेड भी पहुंच गई। फायरमैन धर्मेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में फायरकर्मियों ने अभी राहत कार्य शुरू ही किया था कि जोरदार धमाकों के साथ वहां भीतर रखे दो गैस सिलेंडर फट गए। उधर तब तक आग पूरे मकान को चपेट में लेते हुए ऊपर की मंजिल तक भी पहुंच गई थी। हालात बेकाबू होते देख मौके पर सिविल लाइंस फायर स्टेशन से दो और दमकल बुलाई गईं। इसके बाद सोरांव, नैनी व मेला क्षेत्र से भी दमकल पहुंचीं। 4.30 घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर करीब 12.30 बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक वहां रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन
इसमें रिपेयरिंग के लिए आए दर्जनों एसी, फ्रिज, स्टेब्लाइजर व अन्य सामान शामिल थे। अग्निशमन विभाग अफसरों ने बताया कि नुकसान का सही आंकड़ा फिलहाल नहीं मिल सका है। हालांकि सर्विस सेंटर मालिक की ओर से लाखों के नुकसान का अनुमान जताया गया है। जिस वक्त हादसा हुआ, सर्र्विस सेंटर बंद था। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। सुबह का वक्त होने के कारण किसी को पता नहीं चला। जब तक जानकारी होती, आग पूरे मकान में फैल चुकी थी। सीएफओ इंदुशेखर मिश्रा का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
जांच पड़ताल के बाद फायरकर्मियों का कहना है कि सर्विस सेंटर के भीतर रिपेयरिंग के दौरान वेल्डिंग आदि का भी काम होता था और इसके लिए ही वहां एलपीजी व ऑक्सीजन सिलेंडर रखे गए थे। घटना के दौरान आग की चपेट में आने के बाद दो सिलेंडर फट गए जबकि एलपीजी के तीन छोटे व दो ऑक्सीजन सिलेंडरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।