{"_id":"5d38aa118ebc3e6ce97ea9c7","slug":"fire-in-garib-rath-express-s-ac-coach-allahabad-news-ald2503522172","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब रथ के एसी कोच में चिंगारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब रथ के एसी कोच में चिंगारी
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर गरीब रथ ट्रेन की बोगी से धुं उठने के बाद रूकी ट्रेन।
- फोटो : PRATAPGARH
गरीब रथ एक्सप्रेस के एसी कोच में उठी चिंगारी, मची भगदड़
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। वाराणसी से आनंद विहार जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस के एसी कोच जी-9 में बुधवार की रात चिंगारी के बीच धुआं उठने लगा। जिससे भगदड़ मच गई। पौन घंटे तक ट्रेन प्लेटफार्म पर खड़ी रही। कमियों को दूर करने के बाद ट्रेन को रवाना किया जा सका।
वाराणसी से चलकर आनंद विहार को जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस मंगलवार की रात दस बजे के करीब प्रतापगढ़ पहुंची। स्टेशन मास्टर ने ट्रेन को दो नंबर प्लेटफार्म पर लिया। कोच का एसी खराब हो गया। अचानक शार्ट सर्किट के चलते तार से चिंगारी निकलने लगी, इससे एसी कोच में धुआं उठने लगा। यह देख ट्रेन में भगदड़ मच गई। धुआं उठता देख रेल कर्मचारी भी हैरान हो गए। तत्काल इसकी जानकारी कंट्रोल रूम के साथ चालक और गार्ड को दी गई। स्टेशन मास्टर ने ट्रेन को रोक लिया। मैकेनिक बुलवा कर एसी का कनेक्शन काटा गया। फायरकिट के सहारे रेल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि समय रहते कोच में लगी आग पर काबू पा लिया गया। करीब आधे घंटे में एसी में आई खराबी को दूर किया जा सका। पौन घंटे बाद ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना किया गया। इस मामले में सीडीओ दिनेश से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।