{"_id":"6a3af0f18e092b7c2b0af6e3","slug":"fire-caused-by-short-circuit-buffalo-flour-mill-and-household-belongings-gutted-allahabad-news-c-407-1-kor1001-16464-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: शाॅर्ट सर्किट से लगी आग, भैंस, आटा चक्की, गृहस्थी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: शाॅर्ट सर्किट से लगी आग, भैंस, आटा चक्की, गृहस्थी जली
Wed, 24 Jun 2026 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
कोरांव। आग लगने से गृहस्थी व भैंस जली, संवाद
क्षेत्र के सिकरो गांव के खिलाड़ी का पूरा मजरे में मंगलवार को दोपहर बाद बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक चक्की कारखाने में आग लग गई। जिसमें चक्की कारखाने में रखा मशीनीकरण यंत्र, अनाज, कपड़े, चारपाई, तखत, साइकिल आदि सब जलकर राख हो गए। चक्की कारखाने के पास गौशाले में बंधी एक भैंस भी गंभीर रूप से झुलस गई, जिसका पशु चिकित्सक उपचार कर रहे हैं।
पीड़ित मनोज कुमार कुशवाहा ने मामले की सूचना फायर कर्मियों को दी। फायर कर्मियों के पहुंचने से पहले कारखाने के अंदर रखा पूरा सामान जलकर राख हो चुका था। पीड़ित ने घटना की सूचना तहसील प्रशासन एवं कानूनगो इंस्पेक्टर तथा लेखपाल को भी दी है। पीड़ित को राजस्व निरीक्षक व लेखपाल ने स्थलीय निरीक्षण कर विधिक कार्यवाही व आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।