फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fire-born marriages, serious within the house

घर के भीतर आग का गोला बनी विवाहिता, गंभीर

Sat, 11 Nov 2017 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 11 Nov 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
पिपरी के मकदूमपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात एक विवाहिता घर के भीतर आग का गोला बन गई। चीख पुकार सुन परिवार के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और विवाहिता को आग से बचाते हुए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


  पिपरी थाना क्षेत्र के मकदूमपुर गांव की कोमली देवी पत्नी राम सुन्दर बृहस्पतिवार की रात परिजनों को खाना पीना कराने के बाद वह सोने के लिए जा रही थी। इस दौरान बरामदे में जल रही ढिबरी पर पड़ी। बताया जा रहा है विवाहिता साड़ी के आंचल से ढिबरी बुझाने लगी। ढिबरी अचानक उसके ऊपर गिर गई और वह आग की चपेट में आ गई।
विज्ञापन


विवाहिता की चीख सुन घर-परिवार के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। विवाहिता को आग से बचाते हुए परिजन नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरो ने हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद  एसआरएन रेफर कर दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवार के लोगों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed