फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   FIR registered over allegations of taking teenage girls to Mumbai under the pretext of jobs and selling them.

प्रयागराज : नौकरी के बहाने मुंबई ले जाकर किशोरियों को बेचने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 22 Aug 2026 03:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 Aug 2026 03:26 PM IST
सार

थरवई क्षेत्र की दो किशोरियों को नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया। उसी गांव के एक युवक और उसके रिश्तेदार ने उन्हें फुसलाकर 19 जुलाई को मुंबई ले गए। उनका इरादा किशोरियों को बेचने का था।

विज्ञापन
FIR registered over allegations of taking teenage girls to Mumbai under the pretext of jobs and selling them.
Cyber Crime - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

थरवई क्षेत्र की दो किशोरियों को नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया। उसी गांव के एक युवक और उसके रिश्तेदार ने उन्हें फुसलाकर 19 जुलाई को मुंबई ले गए। उनका इरादा किशोरियों को बेचने का था।

विज्ञापन


रास्ते में किशोरियों को इस बात की भनक लग गई। उन्हें पता चला कि उन्हें बेचने ले जाया जा रहा है। मुंबई के कल्याण स्टेशन पर उतरते ही उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। भीड़ का फायदा उठाकर दोनों आरोपी भाग गए। एक किशोरी ने भिवंडी से अपने पिता को फोन पर सूचना दी। पिता मौके पर पहुंचे और दोनों किशोरियों को घर वापस लाए।
विज्ञापन


किशोरियों के पिता ने पुलिस को घटना की तहरीर दी थी। हालांकि, पुलिस ने पहले इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की थी। इसके बाद किशोरी के पिता ने पुलिस उपायुक्त से शिकायत की। पुलिस उपायुक्त के आदेश पर शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। थाना प्रभारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि यह मामला पुराना है और इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed