{"_id":"6aad583d98258b08090639bb","slug":"fir-registered-at-the-cyber-police-station-after-dcp-city-x-account-was-hacked-over-100-suspicious-posts-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : डीसीपी सिटी का एक्स एकाउंट हैक होने पर साइबर थाने में एफआईआर दर्ज, 100 से ज्यादा हुए संदिग्ध पोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : डीसीपी सिटी का एक्स एकाउंट हैक होने पर साइबर थाने में एफआईआर दर्ज, 100 से ज्यादा हुए संदिग्ध पोस्ट
Fri, 18 Sep 2026 08:56 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 18 Sep 2026 08:56 PM IST
सार
माघ मेला 2026-27 की तैयारियों के बीच प्रयागराज पुलिस ने सुरक्षा और पुलिस व्यवस्थाओं के समन्वय की जिम्मेदारी तय कर दी है। अपर पुलिस आयुक्त डॉ. अजय पाल शर्मा को मेले का नोडल अधिकारी बनाया गया है, जबकि डीसीपी यातायात नीरज कुमार पांडेय सहायक नोडल अधिकारी होंगे। दोनों अधिकारियों के जिम्मे सुरक्षा, यातायात और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की अहम जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
डीसीपी सिटी के आधिकारिक एक्स अकाउंट में सेंध लगाकर क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े 100 से अधिक संदिग्ध पोस्ट करने के मामले में साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। अकाउंट की प्रोफाइल फोटो भी बदल दी गई थी। साइबर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उपनिरीक्षक सुशील कुमार सिंह ने साइबर क्राइम थाने में तहरीर देकर बताया कि डीसीपी सिटी का आधिकारिक एक्स हैंडल 22 अगस्त की रात तक सामान्य रूप से संचालित हो रहा था। रात करीब 11:10 बजे अकाउंट से करेली में हुए हादसे के संबंध में एक यूजर को जवाब भी दिया गया था। इसके बाद कोई आधिकारिक पोस्ट या रिप्लाई नहीं किया गया। अगले दिन अकाउंट से अचानक संदिग्ध संदेश पोस्ट होने लगे। 23 अगस्त 2026 की सुबह करीब 10:39 बजे डीसीपी सिटी के आधिकारिक एक्स अकाउंट के अनधिकृत रूप से एक्सेस किए जाने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
जांच करने पर पता चला कि अकाउंट के लॉगिन क्रेडेंशियल बदल दिए गए हैं। इसके बाद अकाउंट से एक ही तरह के 100 से ज्यादा संदिग्ध पोस्ट किए गए थे। साथ ही अकाउंट की प्रोफाइल तस्वीर भी बदल दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद एक्स इंडिया को रिपोर्ट भेजकर अकाउंट को अस्थायी रूप से सस्पेंड कराया। अकाउंट को दोबारा सक्रिय कराने के लिए एक्स कंपनी से ईमेल के माध्यम से संपर्क किया गया लेकिन अभी तक अकाउंट का दोबारा एक्सेस नहीं मिल सका है। डीसीपी साइबर मनीष शांडिल्य ने बताया कि मामले में साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज की गई है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन