फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   FIR registered against four individuals, including the former Block Pramukh of Kaudihar, on charges of cow smuggling

Prayagraj News: गो तस्करी के आरोप में कौड़िहार के पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत चार पर एफआईआर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against four individuals, including the former Block Pramukh of Kaudihar, on charges of cow smuggling
कौड़िहार के पूर्व सपा ब्लॉक प्रमुख समेत चार के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पिकअप से चार गोवंश बरामद किए हैं। मामले में चालक को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य नामजद तीन की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे चौकी प्रभारी मंसूराबाद भीष्म नारायण सिंह पुलिस बल के साथ हंडिया-कानपुर हाईवे के बाईपास स्थित शृंग्वेरपुर सर्विस रोड पर वाहनों की निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने पिकअप को रोक कर चालक फिरोज अहमद निवासी सेवईथ सोरांव को पकड़ा
विज्ञापन


पुलिस को फिरोज ने बताया कि नवाबगंज के चफरी के रहने वाले कौड़िहार के पूर्व ब्लॉक प्रमुख मोहम्मद मुजफ्फर, उनके बड़े भाई असलम और भतीजे जैद के कहने पर गोवंश को पिकअप से बिहार ले जाता था। पुलिस को देखकर अन्य आरोपी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में फिरोज, मोहम्मद मुजफ्फर, असलम और जैद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर बरामद गोवंश का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद उन्हें स्थानीय गोशाला में रखवाया है। एसीपी सोरांव श्यामजीत सिंह ने बताया कि चार आरोपियों में एक आरोपी पिकअप चालक फिरोज को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन की तलाश जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed