फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   FIR on 87 in 68500 Assistant Teacher Recruitment

यूपी : 68500 सहायक अध्यापक भर्ती में 87 पर एफआईआर

Tue, 10 Dec 2019 06:53 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Tue, 10 Dec 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
FIR on 87 in 68500 Assistant Teacher Recruitment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

बेसिक शिक्षा परिषद की 68500 सहायक अध्यापक भर्ती में हुई गड़बड़ी के मामले में कुल 87 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से तहरीर दी गई। जिसके बाद कर्नलगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


तहरीर परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के रजिस्ट्रार राजशेखर सिंह की ओर से दी गई है। इसमें बताया गया है कि 2018 में परिषदीय विद्यालयों के सहायक अध्यापकों के 68500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित हुई। इसमें कई ऐसे अभ्यर्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए जो उत्तर पुस्तिका में अनुत्तीर्ण थे। ऐसा परीक्षाफल में इन अभ्यर्थियों के अंकों को गलत ढंग से अंकित किए जाने के कारण हुआ। बाद में इस गलती की जानकारी होने पर नियुक्ति प्राधिकारी की ओर से इन अभ्यर्थियों को सेवा से हटा दिया गया। हालांकि इसके खिलाफ इन अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी।
विज्ञापन


याचिका पर सुनवाई के बाद 16 नवंबर को हाईकोर्ट ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराए जाने का आदेश दिया था। इसी क्रम में इस मामले में एफआईआर दर्ज की जाए। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि मामले में कुल 87 आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इनमें से 49 गलत ढंग से उत्तीर्ण होने के बाद नियुक्ति पाने वाले अभ्यर्थी हैं, जो बाद में सेवा से हटाए जाने के बाद कोर्ट गए। इसके अलावा 38 वह कर्मचारी हैं जिनकी त्रुटि की वजह से गलत अभ्यर्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आनन-फानन मेें लिखाई गई रिपोर्ट

सूत्रों की मानें तो इस मामले में एफआईआर दर्ज कर 11 दिसंबर को रिपोर्ट मांगी गई थी। हालांकि 22 दिनों तक परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय लापरवाह बना रहा। अब जब रिपोर्ट प्रस्तुत करने में महज एक दिन रह गया तब जाकर अफसरों नींद टूटी। इसके बाद आननफानन में कर्नलगंज थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। साथ ही तहरीर की प्रति विशेष सचिव बेसिक शिक्षा अनुभाग, महानिदेशक स्कूली शिक्षक व निदेशक राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद एवं प्रशिक्षण परिषद को भी भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed