{"_id":"5cf18147bdec2207315b7204","slug":"fir-filed-against-doctor-victims-statements-to-be-noted-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर नामजद, आज दर्ज होगा पीड़िता का बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर नामजद, आज दर्ज होगा पीड़िता का बयान
Sat, 01 Jun 2019 01:02 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 01 Jun 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
nurse
एसआरएन अस्पताल में रात्रि ड्यूटी के दौरान स्टाफ नर्स से छेड़खानी के मामले में डॉक्टर के खिलाफ अश्लील हरकत, धमकाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच शुरू कर दी गई है। शनिवार को पीड़िता का बयान दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
अल्लापुर निवासी पीड़िता एसआरएन अस्पताल में स्टाफ नर्स है। उसका आरोप है कि 29 मई की रात उसकी ड्यूटी ट्रामा सेंटर इमरजेंसी ओटी में थी। उसका आरोप है कि रात में 1.30 बजे के करीब जूनियर डॉक्टर राघवेंद्र वहां आया और उसे इमरजेंसी ओटी में बुलाया। वहां जाने पर डॉक्टर ने उसे पकड़ लिया। उसने धक्का देकर भागने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टर ने उसे दोबारा पकड़ लिया। पीड़िता ने ड्यूटी रूम में पहुंचकर वहां मौजूद वार्ड ब्वॉय को घटना की जानकारी दे ही रही थी कि डॉक्टर ने उसके मोबाइल पर फोन किया। कॉल रिसीव न करने पर अश्लील मैसेज भेजा। पीड़िता ने अगले दिन मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों समेत पुलिस से की। कोतवाली पुलिस ने उसकी ओर से दी गई तहरीर के आधार पर देर रात आरोपी डॉक्टर के खिलाफ छेड़खानी व धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को पीड़िता को बयान के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं आ सकी। ऐसे में शनिवार को उसका बयान दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन