{"_id":"69ebdf365a639ce458084da1","slug":"fir-against-manager-and-two-others-in-old-mans-suicide-case-allahabad-news-c-407-1-sng1001-14117-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: वृद्ध की आत्महत्या मामले में प्रबंधक समेत दो पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: वृद्ध की आत्महत्या मामले में प्रबंधक समेत दो पर एफआईआर
Sat, 25 Apr 2026 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
औद्योगिक थाना क्षेत्र के लवायन खुर्द निवासी रमेश चंद मिश्रा की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर कंपनी के प्रबंधक समेत दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मृतक का शुक्रवार शाम लवायन के पंचवटी घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
औद्योगिक थाना क्षेत्र के लवायन खुर्द गांव निवासी रमेश चंद्र मिश्र ने नेवादा समोगर में स्थित श्री कृष्णा कंक्रीट उद्योग कंपनी में बृहस्पतिवार दोपहर अपनी पत्नी शकुंतला देवी के साथ बकाया रुपये लेने गए थे। उसी दौरान उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।
पुलिस ने भाई जय प्रकाश मिश्र की तहरीर पर कंपनी के प्रबंधक सुनील अग्रवाल और हर्षल अग्रवाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर लिया है। इधर, शव का शुक्रवार को दो डाक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के तहत पोस्टमार्टम किया गया।
विज्ञापन
वहीं किसी तरह की आशंका को देखते हुए घाट से लेकर घर तक भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। शव घर पहुंचने के बाद पुलिस ने आनन फानन में उसे अंतिम संस्कार के लिए घाट के लिए रवाना किया। थानाध्यक्ष कमलेश पटेल का कहना है कि मृतक के भाई की तहरीर पर कंपनी के प्रबंधक सुनील अग्रवाल और हर्षल अग्रवाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर दर्ज किया गया है।