{"_id":"695aca29434473f0900befd7","slug":"fir-against-16-named-and-90-others-for-blocking-the-road-after-the-death-of-a-youth-in-an-accident-allahabad-news-c-257-1-sald1006-119207-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: हादसे में युवक की मौत पर जाम लगाने वाले 16 नामजद और 90 पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: हादसे में युवक की मौत पर जाम लगाने वाले 16 नामजद और 90 पर एफआईआर
विज्ञापन
घूरपुर। एक जनवरी को सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद रीवा राजमार्ग पर इरादतगंज चौराहे के पास जाम लगाने वाले 16 नामजद और 90 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस सभी की तलाश कर रही है।
बता दें कि बीते एक जनवरी को थाना क्षेत्र के इरादागंज फ्लाईओवर पर बस की टक्कर से बगबना निवासी दिनेश कुमार प्रजापति की मौत हो गई थी। इसके बाद आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने प्रयागराज-रीवा राष्ट्रीय मार्ग राजमार्ग को जाम कर दिया था। चक्काजाम के चलते लगभग तीन घंटे तक पूरी तरह से हाईवे जाम था।
घूरपुर थाने के उप निरीक्षक आशुतोष विक्रम सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मनोज पाल, गुड्डू पटेल, दिनेश पाल, धीरज विश्वकर्मा, अनेक कुमार, राकेश पाल, अरविंद विश्वकर्मा, सुरेंद्र उर्फ कल्लू, मनीष कुमार, नितिन पाल, आयुष, लवकुश गुप्ता, राजू, नीलू, शीलू समेत 16 नामजद और 90 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की है। संवाद