{"_id":"65b0edb1f46b9fc008021bd3","slug":"final-voter-list-of-lok-sabha-elections-released-voters-increased-by-1-40-lakh-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : लोकसभा चुनाव की अंतिम मतदाता सूची जारी,1.40 लाख बढ़े वोटर, इतनी बढ़ी महिलाओं की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : लोकसभा चुनाव की अंतिम मतदाता सूची जारी,1.40 लाख बढ़े वोटर, इतनी बढ़ी महिलाओं की संख्या
Wed, 24 Jan 2024 04:30 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 24 Jan 2024 04:30 PM IST
सार
मंगलवार की देर शाम जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत सिंह चहल की ओर से जिले की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई। इसमें आठ विधान सभाओं के अलावा दो आंशिक विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन
मतदाता।
- फोटो : सोशल मीडिया
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को निर्वाचन कार्यालय की ओर से लोस चुनाव के लिए जिले की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई। इस बार प्रयागराज की मतदाता सूची में 1.40 लाख 339 नए मतदाता शामिल हुए हैं। इसी तरह स्थान बदलने या मृत्यु हो जाने के कारण 74,814 मतदाताओं का नाम सूची से काटा गया है। आगामी लोकसभा चुनाव में जिले के 46.64 लाख,519 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
मंगलवार की देर शाम जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत सिंह चहल की ओर से जिले की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई। इसमें आठ विधान सभाओं के अलावा दो आंशिक विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता शामिल हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षदेव पांडेय के मुताबिक पहले जिले में 45.98 लाख,940 मतदाता थे। अब यह आंकड़ा बढ़कर 46.64 लाख 519 हो गया है। इसमें 25.27 लाख , 676 मतदाता पुरुष और 21.36 लाख, 224 महिला मतदाता हैं। जबकि, 619 अन्य मतदाता इसमें शामिल हैं।
विज्ञापन