फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   final farewell to martyr, public aroused

शहीद को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब

Tue, 28 Jun 2016 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 28 Jun 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
final farewell to martyr, public aroused
शहीद काे अं‌‌तिम संस्‍कार काे ले जाते हुए। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
श्रीनगर में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमले में शहीद हुए जवान राजेश कुमार का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह मेजा के नीबी कुकुरकटवा गांव स्थित घर लाने के बाद जेरा गंगा घाट पर सीआरपीएफ बैंड की मातमी धुन के बीच अंतिम संस्कार किया गया। घाट पर सैकड़ों लोगों ने राजेश कुमार अमर रहे के नारे लगाए। सीआरपीएफ., पुलिस-प्रशासनिक अफसरों तथा जनप्रतिनिधियों ने शहीद को अंतिम सलामी दी।
विज्ञापन


नीबी गांव (कुकुरकटवा) निवासी बिंद्रा प्रसाद के दो बेटों में छोटा राजेश कुमार सीआरपीएफ में कांस्टेबिल के पद पर श्रीनगर में तैनात था। शनिवार को सीआरपीएफ का काफिला श्रीनगर के पोपोर इलाके से गुजर रहा था तभी हुए आतंकी हमले में राजेश कुमार सहित आठ जवान शहीद हो गए थे। खबर मिलने के बाद से शहीद राजेश के घर-गांव में मातम छाया है। रविवार देर रात राजेश का पार्थिव शरीर लखनऊ से फाफामऊ स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर लाया गया। वहां से सुबह करीब पौने छह बजे सीआरपीएफ के अधिकारी शहीद का शव लेकर नीबी में उसके घर पहुंचे। शव घर पहुंचते ही परिजनों का विलाप गूंजने लगा। पत्नी और मां समेत परिवार तथा रिश्ते की महिलाएं रोने-कलपने लगीं।
विज्ञापन


ब तक एसपी यमुनापार अशोक कुमार, एडीएम प्रशासन महेंद्र राय, एसडीएम मेजा आशीष मिश्रा, सीओ मेजा जीतेंद्र दुबे, नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ल भी पहुंच गए थे। शहीद के शव के साथ सीआरपीएफ के डीआईजी डीके त्रिपाठी, असिस्टेंट कमांडेंट रमेश शुक्ला, रजनीश मिश्रा, सीआरपीएफ 93 बटालियन लखनऊ के असिस्टेंट कमांडेंट अजीत कुमार शुक्ला सहित कई अफसर वहां आ गए थे। परिजनों को दिलासा देकर शांत कराने के बाद शहीद का शव मेजा के जेरा गंगा घाट ले जाया गया जहां करीब साढे़ नौ बजे सीआरपीएफ के बैंड की मातमी धुन के बीच पिता बिंद्रा प्रसाद ने चिता को मुखाग्नि दी। पिता ने कहा कि उन्हें बेटे की शहादत पर गर्व है। सभी अफसरों और सीआरपीएफ के जवानों ने गार्ड आफ ऑनर के साथ ही अंतिम सलामी दी। जेरा घाट राजेश कुमार अमर रहे के नारों से गूंज उठा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed