फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   filled sqware hoist pistal

भरे चौराहे लहराई पिस्टल, जमकर चले लात-घूंसे

Mon, 07 Oct 2019 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
filled sqware hoist pistal
दो गुटों में भिड़ंत, भरे चौराहे लहराई पिस्टल
विज्ञापन

सिविल लाइंस में वारदात, असलहे की बट से मारकर सिर फोड़ा
लोहे की रॉड से भी एक-दूसरे पर किया हमला, राहगीरों में भगदड़
प्रयागराज। त्योहार के मद्देनजर शहर में हर तरफ चौकसी के निर्देश हैं, इसके बावजूद सिविल लाइंस में दबंगों ने शनिवार को आधे घंटे तक सरेआम जमकर तांडव किया। यहां दो गुटों में विवाद के बाद सरेआम पिस्टल लइराई गई और लोहे की रॉड से एक-दूसरे पर हमला किया गया। इसमें एक युवक का सिर फूट गया जबकि दूसरे को भी गंभीर चोट आई। खास बात यह कि सूचना देने के काफी देर बाद पुलिस पहुंची।
घटना रात 10.45 बजे के करीब हुई। रोडवेज बस अड्डे पर पार्किंग चलाने वाले युवक का आरोप है कि 10.30 बजे के करीब पार्किंग के पास खड़े होकर कुछ युवक टॉयलेट कर रहे थे। उसने मना किया तो शराब के नशे में धुत युवकों ने गालीगलौच शुरू कर दी। विरोध पर पिस्टल निकाल ली और फिर उसे बेरहमी से पीटने लगे। जमकर पीटने के बाद पिस्टल की बट मारकर उसका सिर फोड़ दिया और फिर वहां से भागने लगे। जिसके बाद दूसरे गुट ने उन्हें खदेड़ लिया। इस दौरान अन्य आरोपी तो भाग निकले लेकिन एक हमलावर को फायरब्रिगेड चौराहे के पास स्थित होटल के पास पकड़ लिया गया। जिसके बाद उसे घसीटते हुए चौराहे पर लाकर जमकर पीटा गया। सरेआम मारपीट होते देख राहगीरों में भगदड़ मच गई। घटना की प्रत्यक्षदर्शी युवती ने बताया कि कुछ लोग हिम्मत कर आगे बढ़े और तब जाकर चौराहे पर युवक को पीट रहे हमलावर भागे। इसके बाद गंभीर रूप से चोटिल युवक को कुछ लोग अस्पताल ले गए। खास बात यह है कि घटना के दौरान डायल 100 पुलिस मूकदर्शक बनकर सबकुछ देखती रही। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सूचना देने के काफी देर बाद नगर निगम व सूरजकुंड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। यह हाल तब है जब त्योहार के मद्देनजर पुलिस को हाईअलर्ट मोड पर रखा गया है। मौके पर पहुंचने के बाद सिविल लाइंस पुलिस घायल पार्किंग संचालक को थाने ले गई। इस मामले में सिविल लाइंस इंस्पेक्टर को कॉल किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन

रात भर होता है अराजक तत्वों का जमावड़ा
बता दें कि नवाब यूसुफ रोड पर रात भर अराजक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। दरसअल यहां रोक के बावजूद पुलिस शह पर अवैध रूप से दुकानें संचालित हो रही हैं। जिन पर बड़ी संख्या में संदिग्ध युवकों का जमावड़ा होता है। जिसके चलते यहां अक्सर मारपीट, छिनैती, चोरी की वारदातें होती हैं। इस रोड पर दो शराब की दुकानें भी स्थित हैं। जिन के बाहर तय समय के बाद भी शराबियों का जमावड़ा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed