{"_id":"5fe367468ebc3ecd6b4ba174","slug":"file-of-selected-teachers-of-hindi-social-science-will-be-sent-soon-to-directorate-of-education-city-desk-news-ald2947900179","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी, सामाजिक विज्ञान के चयनित शिक्षकों की फाइल जल्द शिक्षा निदेशालय भेजी जाएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी, सामाजिक विज्ञान के चयनित शिक्षकों की फाइल जल्द शिक्षा निदेशालय भेजी जाएंगी
विज्ञापन
File of selected teachers of Hindi, Social Science will be sent soon to Directorate of Education
प्रयागराज। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के लिए चयनित एलटी ग्रेड शिक्षकों ने नियुक्ति में आ रही अड़चन दूर करने के लिए बुधवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान लोक सेवा आयोग के मीडिया प्रभारी पुष्कर श्रीवास्तव ने एलटी ग्रेड मोर्चा के विक्की खान एवं अनिल उपाध्याय से बात की। चयनित शिक्षकों से बातचीत में बताया गया कि एलटी ग्रेड हिंदी एवं सामाजिक विज्ञान की फाइल जल्द ही शिक्षा निदेशालय भेजी जाएगी।
आयोग के प्रतिनिधि से बातचीत के दौरान एलटी ग्रेड मोर्चा के प्रतिनिधियों को बताया गया कि एलटी ग्रेड हिंदी में संस्कृत की अनिवार्यता से जुड़े मामले में शासन स्तर पर बातचीत चल रही है, इस पर जल्द निर्णय होगा। मीडिया प्रभारी ने बताया कि एलटी ग्रेड परीक्षा से पहले ओवर ऐज हो चुके अभ्यर्थियों पर भी बात चल रही है, जल्द निर्णय होगा। जिन 15 विषयों में ज्वाइनिंग हो चुकी है, उसमें कुछ महीने के अंतराल के बाद आयोग स्वत: प्रतीक्षा सूची जारी करेगा। आवश्यक होने पर इस संबंध में अभ्यर्थियों को सूचित किया जाएगा।
आयोग की ओर से बताया गया कि एलटी ग्रेड कला के लिए बीएफए वालों के लिए बीएड की अनिवार्यता से जुड़े विवाद में यूजीसी से पत्राचार किया जा रहा है, शीघ्र ही कोई निर्णय होगा। एलटी ग्रेड के 12 विषयों के चयनित शिक्षकों की औपबंधिक रूप से रोकी गई फाइल जिसमें अनुसूचित जनजाति की फाइलें भी शामिल हैं, गोपनीय विभाग को सत्यापन के लिए भेजी गई हैं। गोपन विभाग के सत्यापन के बाद इन फाइलों को शिक्षा निदेशालय भेज दिया जाएगा।