{"_id":"62852fc869d5815b3f093984","slug":"fighting-fiercely-between-employees-in-prayag-sangeet-samiti","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : प्रयाग संगीत समिति में कर्मचारियों के बीच जमकर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : प्रयाग संगीत समिति में कर्मचारियों के बीच जमकर मारपीट
Wed, 18 May 2022 11:11 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 18 May 2022 11:11 PM IST
सार
सूत्रों का कहना है कि मंगलवार रात आठ बजे के करीब एकेडमी में एक शोकसभा आयोजित थी। इसी दौरान कर्मचारियों के दो गुटों में किसी बात को लेकर वाद-विवाद होने लगा। बात इतनी बढ़ी कि वहां मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
मारपीट।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के प्रयाग संगीत समिति में कर्मचारियों के बीच जमकर मारपीट हुई। यहां कर्मचारियों के दो गुट आपस में भिड़ गए जिसके बाद पहले जूतम-पैजार हुई। इस दौरान हथौड़े से भी हमला किया गया। एक अधिकारी को भी पीट दिया गया। सूचना पर पुलिस पहुंची तब जाकर मामला शांत हुआ। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है लेकिन देर रात तक मुकदमा नहीं दर्ज हो सका था।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि मंगलवार रात आठ बजे के करीब एकेडमी में एक शोकसभा आयोजित थी। इसी दौरान कर्मचारियों के दो गुटों में किसी बात को लेकर वाद-विवाद होने लगा। बात इतनी बढ़ी कि वहां मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर टूट पड़े और लात-घूंसे बरसाए। इस दौरान हथौड़े से भी वार किया गया। जिसमें दोनों पक्ष चोटिल हुए।
विज्ञापन
इस दौरान एक अधिकारी को भी पीटा गया। सरेआम मारपीट से वहां अफरातफरी मच गई। इसी दौरान किसी ने सूचना दी तो पुलिस पहुंची और तब जाकर मामला शांत हुआ। मामले में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। जिसमें मारपीट, गालीगलौज व धमकी देने समेत अन्य आरोप लगाए गए हैं। कर्नलगंज पुलिस का कहना है कि समिति में कक्ष पर कब्जे को लेकर विवाद की बात सामने आई है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन