फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fight for block chief: SP candidate stopped from taking nomination form

ब्लॉक प्रमुख के लिए घमासान: सपा प्रत्याशी को नामांकन फॉर्म लेने से रोका

Tue, 06 Jul 2021 10:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 06 Jul 2021 10:10 PM IST
सार

शृंग्वेरपुर में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन पत्र लेने गए सपा समर्थित उम्मीदवार को रोके जाने का आरोप है। सपा नेताओं ने मंगलवार को डीएम, एसएसपी तथा अन्य अफसरों से यह शिकायत की।

विज्ञापन
Fight for block chief: SP candidate stopped from taking nomination form
समाजवादी पार्टी फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शृंग्वेरपुर में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन पत्र लेने गए सपा समर्थित उम्मीदवार को रोके जाने का आरोप है। सपा नेताओं ने मंगलवार को डीएम, एसएसपी तथा अन्य अफसरों से यह शिकायत की। जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव का कहना है कि पार्टी प्रत्याशी कल्पना पांडेय को पहले से ब्लॉक पर मौजूद दबंगों ने फार्म लेने से रोक दिया। वे असलहा लिए हुए थे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि डीएम ने बुधवार को नामांकन फॉर्म दिलाने का आश्वासन दिया। प्रवक्ता दान बहादुर मधुर का कहना है कि सैदाबाद, धनूपुर, सहसों, शंकरगढ़ आदि ब्लॉक में फॉर्म ही नहीं पहुंचे थे। इससे नामांक फॉर्म लेने पहुंचे उम्मीदवारों को निराश होना पड़ा।  

विज्ञापन

अक्षम बीडीसी सदस्य मतदान के लिए ले सकते हैं सहयोगी

प्रयागराज। निरक्षरता, दृष्टिबाधित या अन्य किन्हीं कारणों से मतपत्र पढ़ पाने में अक्षम बीडीसी सदस्य ब्लाक प्रमुख चुनाव में मतदान के लिए सहयोगी की मांग कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें मतदान से 48 घंटे पहले आवेदन करना होगा। एडीएम वित्त एवं राजस्व एमपी सिंह ने बताया कि बीडीसी सदस्य को सहयोगी लेने के लिए सभी आवश्यक प्रमाण पत्र भी देने होंगे। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति एक ही बीडीसी सदस्य का सहयोगी बन सकता है। उसे इस आशय का शपथ पत्र भी देना होगा कि वह मतदान को गुप्त रखेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed