फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Female students organized a 'Freedom March' for women's freedom and safety.

Prayagraj News: महिलाओं की आजादी और सुरक्षा के लिए छात्राओं ने निकाला फ्रीडम मार्च

Wed, 07 Oct 2026 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Wed, 07 Oct 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Female students organized a 'Freedom March' for women's freedom and safety.
वि​भिन्न मांगों को लेकर जुलूस निकालतीं इविवि की छात्राएं। अमर उजाला - फोटो : shiv tripathi
पिंजरा तोड़ अभियान के तहत दिशा छात्र संगठन समेत विभिन्न प्रगतिशील छात्र संगठनों ने इविवि में फीस वृद्धि, सीटों में कटौती और स्त्री विरोधी अपराधों के खिलाफ मंगलवार को फ्रीडम मार्च निकाला।
विज्ञापन

महिला छात्रावास से शुरू हुआ मार्च केपीयूसी, बालसन चौराहा और इंडियन प्रेस चौराहा होते हुए आजाद प्रतिमा पहुंचा। इसमें छात्र-छात्राओं के साथ नागरिक भी शामिल हुए।
विज्ञापन


आजाद प्रतिमा पर हुई सभा में स्त्री मुक्ति लीग की अंजलि ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के लिए उनके पहनावे, मोबाइल फोन या आधुनिक जीवनशैली को जिम्मेदार ठहराना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिल्ली और बीएचयू की छात्राओं के आंदोलनों ने महिला अधिकारों की लड़ाई को मजबूती दी है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2023 में देश में चार लाख से अधिक स्त्री विरोधी अपराध दर्ज हुए जबकि सामाजिक दबाव और लोकलाज के कारण काफी मामले सामने नहीं आ पाते हैं।

दिशा छात्र संगठन की अवनी ने कहा कि महिलाओं को अब भी अपने पेशे, पहनावे और जीवनसाथी जैसे निजी फैसले लेने की पूरी स्वतंत्रता नहीं मिल पाती है। मार्च में सौम्या, पूजा, शिवानी, अंजना आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed