{"_id":"6ab43ba66c44383a990046b1","slug":"female-patient-had-to-have-her-hand-amputated-due-to-infection-from-an-incorrect-injection-allahabad-news-c-417-1-nan1013-9762-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: गलत इंजेक्शन के इंफेक्शन से महिला मरीज का काटना पड़ा हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: गलत इंजेक्शन के इंफेक्शन से महिला मरीज का काटना पड़ा हाथ
Thu, 24 Sep 2026 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
फोटो परिचय। पीड़िता जयराजी देवी
एक बुजुर्ग महिला मरीज को गलत इंजेक्शन लगाए जाने से हुए संक्रमण के कारण कलाई के पास से उसका हाथ काटना पड़ गया।
हंडिया के किचकिला गांव निवासिनी जयराजी देवी (65) के पेट में बीते 29 अप्रैल को अचानक दर्द होने लगा। आरोप है कि पीड़िता को पास स्थित एचएल पटेल हॉस्पिटल एवं सुगना हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड कनकपुर, नटवा चौराहा हंडिया ले जाया गया। अस्पताल में डॉ. चंदन कुमार पटेल व कंपाउंडर संजय कुमार मौजूद थे।
आरोप है कि डॉक्टर के कहने पर कंपाउंडर द्वारा मरीज को जो इंजेक्शन लगाया गया। उससे पेट दर्द में राहत होने के बजाय हाथ में अत्यधिक दर्द होने लगा। कोई राहत न होने पर दूसरे दिन उसे झूसी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया फिर भी मरीज को दर्द से छुटकारा नहीं मिला।
30 अप्रैल 2026 को भदोही जनपद के गोपीगंज बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में संक्रमण के चलते कलाई के पास से उसका हाथ काटना पड़ा। पीड़िता द्वारा लापरवाही से इलाज करने और गलत इंजेक्शन लगाने की शिकायत मुख्य चिकित्साधिकारी प्रयागराज से की गई। जांच आख्या के बाद पीड़िता द्वारा डॉक्टर व कंपाउंडर के खिलाफ 23 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज कराई गई।