फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   fee will be waved for the number of days the stall remains closed during the lock down period

लॉक डाउन अवधि में जितने दिन बन्द रहे स्टॉल उतने दिन का शुल्क होगा माफ

Thu, 04 Jun 2020 12:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
fee will be waved for the number of days the stall remains closed during the lock down period
लॉकडाउन की वजह से बीते दो माह से आर्थिक तंगी झेल रहा उतर मध्य रेलवे प्रशासन अपने सैंकड़ों वेंडरों को राहत देने जा रहा है। रेलवे ने तय किया है कि प्रयागराज, झांसी एवं आगरा मंडल में जितने दिनों तक स्टेशनों के खान-पान के स्टॉल बन्द रहे, उनसे उक्त दिनों का किसी भी तरह का कोई भी शुल्क न लिया जाए। इतना ही नहीं रेलवे ने वर्तमान समय में रेलवे स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनों की संख्या के मुताबिक ही वेंडरों से शुल्क लेने की तैयारी की है।
विज्ञापन

दरअसल 22 मार्च 2020 से ही उतर मध्य रेलवे के स्टेशनों पर खान-पान के स्टॉल, साइकिल स्टैंड आदि बंद चल रहे थे। लॉकडाउन अवधि में स्टॉल और स्टैंड बंद होने से इसके संचालकों और वहां काम करने वाले वेंडरों को काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन

इसके मद्देनजर रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे को अपने स्तर से निर्णय लेने की अनुमति दी कि वह जितने दिन ट्रेन नहीं चली और स्टॉल बन्द रहे इतने दिन का लाइसेंस शुल्क माफ कर दिया जाए। बता दें एनसीआर के विभिन्न स्टेशनों पर खानपान के तकरीबन 500 स्टॉल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकेले प्रयागराज मंडल में विभिन्न स्टेशनों पर खानपान के तकरीबन 200 स्टॉल हैं। रेलवे की ओर से स्टेशनों पर खान-पान स्टॉल और साइकिल स्टैंड का लाइसेंस देने की एवज में लाइसेंस शुल्क लिया जाता है। पहली जून से ट्रेनों का संचालन शुरू होने के बाद अब चर्चा है कि रेलवे लॉक डाउनलोड के दौरान जितने दिन खानपान के स्टॉल बंद रहे उतने दिनो का शुल्क व संबंधित वेंडरों से नहीं लेगा।

प्रयागराज मंडल के वाणिज्य विभाग की ओर से इस बारे में कागजी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। जोन के सीपीआरओ अजीत सिंह का कहना है कि जोनल स्तर पर इस बारे में मंथन जारी है। उम्मीद है कि जितने दिन स्टॉल बंद किए गए, उतने दिनों का शुल्क नहीं लिया जाएगा या लाइसेंस शुल्क की मियाद बढ़ा दी जाएगी। यानी कि अगर किसी का लाइसेंस दिसंबर 2020 में खत्म होना है तो वह फरवरी 2020 तक मान्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed