फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   feaver

बुखार से एक युवती व एक किशोरी की मौत

Fri, 05 Jul 2019 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
feaver
बरेली। चरमराई सफाई व्यवस्था और स्वास्थ्य विभाग की निष्क्रियता से नगर व ग्रामीण क्षेत्र में संक्रामक रोगों को प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले के अलग-अलग स्थानों पर बुखार की चपेट में आने से फतेहगंज पश्चिमी के गांव पटवाईयां में एक युवती व खमरिया सानी गांव निवासी एक किशोरी की मौत हो गई। परिवार वाले मलेरिया अथवा डेंगू की चपेट में आने से मौत की आशंका जता रहे हैं, लेकिन सीएमओ डा. विनीत शुक्ल ने दोनों ही मौत को डेंगू अथवा मलेरिया से होने की बात से इंकार किया है।
विज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी। नगर पंचायत व ग्रामीण अंचल में सफाई कर्मियों के नहीं पहुंचने या फिर पहुंचकर कार्य नहीं करने से नालियां गंदगी से पटी हैं। जिस कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। गांव पटवाईयां निवासी रोहिणी मिश्रा (18) पिछले एक माह से बुखार से पीड़ित चल रही थी। पहले तो उनके परिजन थैला छाप डॉक्टरों से इलाज कराते रहे, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्होंने एक कस्बा के डिग्री होल्डर प्रतिष्ठित डॉक्टर से इलाज कराया। फायदा न होने पर परिवार वाले रोहिणी को एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रोहिणी इंटर पास करके कस्बा के एक वित्तविहीन स्कूल में पढ़ाती थी। भारतीय किसान यूनियन के तहसील महासचिव अरविंद सिंह ने बरेली सीएमओ से स्वास्थ्य विभाग के द्वारा क्षेत्र में संक्रामक रोग नियंत्रण के लिए कैंप लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

मीरगंज। तहसील क्षेत्र के गांव खमरिया सानी निवासी प्रेमपाल की 15 वर्षीय पुत्री छाया को कुछ दिन पहले बुखार आया तो परिवार वालों ने उसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed