फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Father, sister and niece of man accused of shooting brother over property dispute missing

Prayagraj News: संपत्ति विवाद में भाई को गोली मारने आरोपी के पिता, बहन और भांजी लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Father, sister and niece of man accused of shooting brother over property dispute missing
मऊआइमा। थाना क्षेत्र के ग्राम लोकापुर विशानी में संपत्ति को लेकर शनिवार को बड़े भाई मुकेश कुमार ने अपने छोटे भाई मुकुंद लाल पटेल को गोली मार दी थी। इसमें पुलिस ने मुकेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। मामले में पता चला कि घटना के एक दिन पहले मुकुंद लाल के पिता राम सिंह पटेल (55), बहन साधना देवी (24), भांजी आस्था देवी (14) घर में ताला बंद कर कहीं चले गए हैं। पुलिस ने गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


लोकापुर विशानी में जमीन विवाद में गोली चलने से मुकुंद लाल के चेहरे और गर्दन पर चोट आई थी। मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज की गई है। रविवार को एसीपी फूलपुर विवेक यादव, इंस्पेक्टर मऊआइमा पंकज अवस्थी डाॅग स्क्वायड, फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन


साढ़े चार बीघा जमीन को लेकर था विवाद
राम सिंह के दो बेटों में जमीन का विवाद था। राम सिंह छोटे पुत्र मुकुंद लाल, पुत्री साधना देवी और उनकी नातिन आस्था एक साथ ही रहते हैं। जबकि मुकेश कुमार अलग घर बनवाकर अपनी पत्नी प्रमिला देवी दो पुत्रियां और एक पुत्र के साथ रहता है। दो वर्ष पूर्व राम सिंह पटेल ने अपनी साढ़े चार बीघा जमीन मुकुंद लाल को बैनामा कर दी थी। जब मुकेश कुमार को पता चला तो वह पिता और भाई से खेत में हिस्सा मांगने के लिए झगड़ता था। शनिवार को इसी विवाद में मुकेश कुमार ने मुकुंद लाल पर फायर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे बेटे ने दर्ज कराई गुमशुदगी
मुकुंद लाल ने बताया कि वह शुक्रवार को बहरिया के कटनाई में शटरिंग का काम कर रहा था। रात में कटनाई में ही रुक गया। शनिवार को दोपहर में जैसे ही वह घर पहुंचा, बड़ा भाई विवाद करने लगा और फायर कर दिया। उपचार और एफआईआर दर्ज कराकर वह घर पहुंचा तो परिवार के सभी लोग लापता थे। मुकुंद लाल के मुताबिक पिता का फोन बंद आ रहा है। मुकुंद लाल ने मऊआइमा थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई।
बोले अफसर
मामले की गहनता से जांच की जा रही है। गुमशुदगी दर्ज की गई है। वहीं, आरोपी की तलाश में दो टीमें लगी हुई है। - विवेक कुमार यादव एसीपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed