{"_id":"62840475116b5d2cb37b59bb","slug":"father-daughter-dies-due-to-scorpio-collision-in-phulpur-phoolpur-news-ald333242526","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलपुर में स्कॉर्पियो की टक्कर से पिता-पुत्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलपुर में स्कॉर्पियो की टक्कर से पिता-पुत्री की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से मोपेड सवार पिता-पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। फूलपुर कोतवाली अंतर्गत कसरावे मय चक औलिया गांव निवासी मौजीलाल पटेल किसान हैं। उनकी पत्नी की पहले ही मौत हो गई थी। उनके एक पुत्र अजय पटेल व दो पुत्रियां हैं।
जिनमें बड़ी बेटी साधना पटेल का विवाह क्षेत्र के करुआडीह गांव के संजीव पटेल से हुई है। छोटी बेटी कोमल अभी अविवाहित है। बड़ी पुत्री साधना पटेल अपने एक बेटे व दो बेटियों के साथ इधर कुछ दिन पहले मायके गई हुई थी। मंगलवार दोपहर साढ़े ग्यारह बजे पिता पुत्री मोपेड से सरायममरेज थाना अंतर्गत खानपुरडांडी गांव रिश्तेदारी में दुल्हन की मुंह दिखाई करने जा रहे थे।
जैसे ही वे वरुणा बाजार-उग्रसेनपुर मार्ग के हरभानपुर गांव के खोजापुर बरना मौजे के सामने पहुंचे ही थे कि उग्रसेनपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे पिता पुत्री ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उधर मौका पाकर स्कार्पियो चालक स्कार्पियो छोड़ फरार हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी अमित राय ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर उसके मायके और ससुराल पहुंची तो कोहराम मच गया। बच्चों का भी रो रो कर बुरा हाल है। करूआडीह गांव निवासी उसका पति सूरत में साड़ी छपाई की कंपनी में काम करता है।