{"_id":"68433dab77043914fa049915","slug":"father-and-son-accused-in-murder-case-of-youth-arrested-allahabad-news-c-407-1-nan1011-3325-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: युवक की हत्या मामले में आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: युवक की हत्या मामले में आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार
विज्ञापन
क्षेत्र के निन्दूरा हरिजन बस्ती में एक शादी समारोह में युवक की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लिखा-पढ़ी के बाद दोनों को जेल भेज दिया।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के निंदूरा रेलवे लाइन, हरिजन बस्ती में इन्द्रपाल की बेटी सुनीता के विवाह का आयोजन चल रहा था। समारोह में इन्द्रपाल के साढ़ू बंसियारा थाना बाघराय प्रतापगढ़ निवासी सुरेश और निन्दूरा दक्षिण पट्टी निवासी अमन हरिजन भी पहुंचे थे। रुपयों के लेनदेन को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते हाथापाई होने लगी।
सुरेश ने सब्जी काटने वाले चाकू से वार करके अमन को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। अमन के भाई अमित की तहरीर पर नवाबगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी सुरेश और आर्यन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को पिता-पुत्र के खिलाफ लिखा-पढ़ी कर दोनों को जेल भेज दिया।